भारत के Auto Expo 2025 में Honda ने गर्दा उड़ा दिया। एक ही बाइक और स्कूटर ने लोगों के दिलों को छू लिया। इंडिया में हौंडा ने फिर अपने लेटेस्ट टेक्नोलॉजी वाले मॉडल उतारने शुरू कर दिए हैं। हाल ही में पेश किए गए स्कूटर की सूटकेस जैसी बनावट ने सभी को दांग कर दिया। जो भी इस स्कूटर देखेगे उसे पहले सूटकेस रखा नजर आएगा। लेकिन इस ऑटो एक्सपो में होंडा का यह स्कूटर चर्चा का विषय बन गया है। यदि Honda Motocompacto स्कूटर के बारे मे जानकारी लेना चाहते है तो आइए जानते है इसकी खासियत के बारे में ..
Honda Motocompacto महज 19 किलो का है स्कूटर
होंडा का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर Honda Motocompacto के नाम से पेश किया है। यह स्कूटर में ऐसे फीचर्स दिए है जिसके चलते इसे अपनी सुविधा के अनुसार फोल्ड करके कही पर भी ले जाया जा सकता हैं। वहीं, इसका वजह महज 19 किलोग्राम है।
Honda Motocompacto के फीचर्स
Honda Motocompacto के फीचर्स के बारे में बात करें तो यह ई-स्कूटर बहुत ही छोटी होंडा ब्रांडिंग के साथ आती है और इसके बॉडी पर बहुत छोटे से स्टाइलिश एलिमेंट दिए गए है। इसमें फोल्डेबल सीट और हैंडलबार दिया गया है। इस Honda Motocompacto इलेक्ट्रिक स्कूटर की लंबाई 742 मिली लंबी, 94 मिमी चौड़ा और 536 मिमी की ऊंचाई दी गई है। इस ई-स्कूटर का वीलबेस सिर्फ 742 मिमी और सीट की ऊंचाई 622 मिमी है।
Honda Motocompacto के फीचर्स
Honda Motocompacto के फीचर्स के बारे में बात करें तो इसमें 0.7 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो 490 W की पावर और 16 Nm का टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। इसमें फ्रंट व्हील ड्राइव मोड दिया गया है, जो आगे की पहियों को पावर देता है। यह ई-स्कूटर 110V सॉकेट के जरिए चार्ज होता है जिसे चार्ज होने पर 3 घंटे 30 मिनट तक का समय लगता है। फुल चार्ज होने के बाद यह स्कूटर 19.31 किमी की रेंज देती है।
Honda Motocompacto भारत में कब होगा लॉन्च
Honda Motocompacto स्कूटर के लॉन्च होने की बात करें तो इसे भारतीय बाजार में साल 2026 तक लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत की बात करें तो यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक लाख रुपये की कम कीमत में भारत में लॉन्च हो सकता है। इस स्कूटर को चलाने के लिए आपको ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं पड़ेगी।