नई दिल्ली:बॉलीवुड में प्यार मोहब्बत के किस्से अक्सर सुने और देखे जाते है। जिनमें सलमान खान (Salman Khan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के अफेयर की चर्चा आज भी सुनी जा सकती है। फिल्म इंडस्ट्री में देखा जाए तो एश्वर्या सलमान का अफेयर किसी फिल्मी कहानी से कम नही था। जहां पर प्यार तकरार फिर दूरिया के साथ उनकी इस कहानी का अंत ऐसे हुआ कि आज भी वो दोनों एक दूसरे की शक्ल देखना पसंद नही करते हैं। आज हम आपको सलमान-ऐश्वर्या की उस कहानी के बारे में बता रहे जो इनकी दूरियों का कारण बनी।

अक्सर होते थे दोनों के बीच झगड़े

सलमान और ऐश्वर्या की प्रेम कहानी फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ की शूटिंग से शुरू हुई थी। लेकिन इनका प्यार परवान चढ़ने से पहले बिखर गया। जल्द ही इनके बीच तनातनी होना शुरू हो गई थी। इनके बीच की लड़ाई का कारण क्या था दोनों ने कभी खुलकर नही बताया। लेकिन कुछ इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने सलमान को लेकर कई तरह के कारण बताए थे, जो उनके ब्रेकअप की वजह बनी।

जब ऐश्वर्या ने कहा कि मैं अब सलमान के साथ काम कभी नहीं करूगीं

सलमान खान और ऐश्वर्या के बीच रोमांस फिल्म‘हम दिल दे चुके सनम’ से शुरू हुआ, तो इस कहानी का अंत फिल्म ‘चलते-चलते’ के सेट्स से हुआ। इस फिल्म में शाहरुख़ और ऐश्वर्या मुख्य भूमिका में थे। जब सेट पर दोनों का झगड़ा तूल पकड़ रहा था तब बीच बचाव में शाहरुख़ भी आए। लेकिन सलमान नहीं माने थे। इस लड़ाई में सलमान खान ने ना केवल ऐश्वर्या को बुरा भला कहा, बल्कि हाथ तक उठा दिया। सलमान से अलग होने के बाद ऐश्वर्या ने एक बयान जारी करते हुए कहा था कि, ‘अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए मैं आज के बाद से सलमान खान के साथ काम नहीं करूंगी. सलमान का चैप्टर मेरी लाइफ में किसी बुरे सपने की तरह था’।