Delhi Cheapest Market: आज हम आपको दिल्ली के कुछ ऐसे मार्केट के बारे में बताएंगे। जहां पर आप मौसम के हिसाब से अपने मन पसंदीदा कपड़ों को वह भी मात्र 2 से ₹300 में खरीद कर घर ले जा सकते हैं। जी हां यह सुनने में जरूर आपको अजीब लगेगा। लेकिन यह सच है। यदि आप भी कपड़ों की शौकीन है और आप चाहते हैं कि आपके पास एक से बढ़कर एक बेहतरीन लेटेस्ट कलेक्शन हो। तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आज हम आपको दिल्ली के कुछ ऐसे मशहूर मार्केट के बारे में बताएंगे। जो चांदनी चौक, लाजपत नगर को भी फेल करता है। यहां से आप मनचाहा कपड़ा बहुत ही कम दामों में खरीद कर घर ले जा सकते हैं। तो बिना देर किए जाने इसकी पूरी डिटेल।

जाफरबाद मार्केट

जाफराबाद मार्केट एसी मार्केट जहां होलसेल दामों पर आपको एक से बढ़कर एक मन पसंदीदा लेटेस्ट कलेक्शन के जैकेट्स मिल जाएंगे। यहां एक बार आयेंगे तो दोबारा कहीं और नहीं जाएंगे। यहां हजार पंद्रह सौ के कपड़े भी आपको दो से 400 में आसानी से मिल जाएंगे।

कमलानगर मार्केट

कमला नगर मार्केट युवाओं का सबसे मन पसंदीदा मार्केट है। यहां पर कॉलेज स्कूल के लोग ज्यादातर आते हैं। यूं तो यह मार्केट हर किसी को बहुत भाता है। लेकिन युवाओं का ज्यादा रुचि इस मार्केट में दिखता है। यहां पर आप किसी भी तरीके के फैशनेबल से लेकर इंडियन कलैक्शन के एक से बढ़कर एक डिजाइन में सस्ते दामों में खरीद कर घर ले जा सकते हैं। यह मार्केट दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस के काफी नजदीक में स्थित है। यहां पर आपको बहुत ही कम से कम दामों में बेहतरीन कलेक्शन आसानी से मिल जाते हैं।

लक्ष्मी नगर मार्केट

लक्ष्मी नगर इतना मशहूर मार्केट है। जहां पर ग्रेटर नोएडा गुड़गांव ,नोएडा, फरीदाबाद से भी लोग शॉपिंग करने आते हैं। ये मार्केट ईस्ट दिल्ली में स्थित है। इस मार्केट की खूबी यही है कि यहां पर आपको हर एक चीज मिल जाएगा। वह भी इतने सस्ते दामों में की लोग हैरान हो जाते हैं। इसलिए यह मार्केट लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध है।

करोलबाग मार्केट

करोल बाग मार्केट लोगों के बीच काफी फेमस इसलिए है। क्योंकि इस मार्केट में आपको ट्रेडिशनल कपड़ो से लेकर वेस्टर्न कपड़े काफी लेटेस्ट कलेक्शन में आसानी से मिल जाएंगे। इसके साथ ही इस मार्केट में कपड़े ज्वेलरी मेकअप जैसे और अन्य चीजों को भी आप बहुत कम दामों में खरीद सकते हैं।

गांधी नगर मार्केट

दिल्ली का सबसे बड़ा होलसेल मार्केट गांधीनगर को माना जाता है। यहां पर आप जैकेट जींस कपड़ों जैसे बहुत से चीजों को बहुत ही कम दामों में खरीद सकते हैं। मार्केट में सभी दुकानदार किसी भी चीज को थोक के भाव से बेचते हैं। इसलिए अगर आप ज्यादा चीजों का शॉपिंग करना हो तो यह मार्केट भी काफी सही है।