Mahindra BSA Gold Star 650: भारत की सड़कों पर तेज रंफतार से दौड़ रही Royal Enfield को लेना हर की पसंद करता है क्योकि इसके आकर्षक लुक के साथ सकी मजबूती के सामने अच्छी अच्छी कपंनी की बाइक्स फेल है। लेकिन अब Royal Enfield के लिए एक बड़ी टक्कर बनने जा रही है Mahindra की धांसू बाइक, जो जल्द ही मार्केट में कर तहलका मचा देगी। Mahindra अब फोर व्हीलर के साथ साथ टूव्हीलर सेंगमेट में अपनी पार जमाने की कोशिश कर रहा है जिसके बीच Mahindra की यह बाइक काफी खरी उतर सकती है।

Royal Enfield की टक्कर बनी Mahindra BSA Gold Star 650

Mahindra जल्द ही अपनी एक दमदार इंजन के साथ बाइक को पेश करने  जा रही है जिसका नाम बीएसए गोल्ड स्टार बाइक Mahindra BSA Gold Star 650 रखी गया है। यह बाईक बाजार में उतरते ही सीधे रॉयल एनफील्ड से टक्कर लेगी। वैसे बता दें कि BSA आज की नही है बल्कि काफी पुराना और काफी लोकप्रिय ब्रांड रही है Mahindra BSA Gold Star 650 बाइक को यूके में काफी पसंद भी किया दाता है।

जल्द लॉन्च होगी 

Mahindra BSA Gold Star 650 बाइक यूके के बाद अब जल्द ही भारतीय बाजार में कदम रखने वाली है। हालांकि यह कब तक लॉन्च होगी इसके बारे में अभी कोई खुलासा नही किया है। हालांकि कहा जा रहा था कि मार्च 2023 के अंत तक यह बाइक भारतीय बाजार में उतार सकती है।

Mahindra BSA Gold Star 650 में धांसू इंजन

महिन्द्रा की ओर से पेश की जाने वाली BSA Gold Star बाइक का इंजन लिक्विड कूल्ड टेक्नोलोजी पर आधारित 652cc का सिंगल सिलेंडर और फोर वाल्व इंजन दिया गया है। इसका पुराने लुक में ज्यादा कोई बदलाव नही किया गया है।इसका इंजन 44 bhp और 55 nm का पीक टॉर्क जमरेट करने की क्षमता रखता है। के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स को जोड़ा जाएगा।

Mahindra BSA Gold Star 650 की  कीमत

इसकी कीमत को देखें तो यह बाइक लगभग 3.5 लाख से 6 लाख रुपये के बीच की हो सकती है। हालांकि यह भी कहा जा रहा हक़ कि Mahindra BSA Gold Star 650 बाइक की कीमत रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 बाइक से थोड़ी ज्यादा हो सकती है।

Royal Enfield Interceptor को देगी तगड़ी टक्कर

वैसे Royal Enfield Interceptor की बात करें तो इसमें महिन्द्रा का इंजन 652cc का सिंगल सिलेंडर वाला है तो वहीं Royal Enfield Interceptor का 648 cc का इंजन मिलता है। यह इंजन एयर-ऑयल कूल्ड टेक्नोलॉजी पर आधारित है। यह इंजन 46 bhp और 52 nm पीक टार्क पावर आउटपुट देता है। इंजन के साथ 6 स्पीड गीयर बॉक्स जोड़ा गया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि 50 के दशक का BSA दुनिया का सबसे बड़ा मोटरसाइकिल ब्रांड रहा है और जिसे साल 2016 में महिन्द्रा कम्युनिटी ने खरीदा है।