देश की जनता के लिए बीएसएनएल का पिटारा हमेशा से ही खुला रहा है। जनता के हित को ध्यान में रखते हुए प्लान की वैलिडिटी और कम खर्च में सर्विस दी जाती है। एकदम सस्ते प्लान में बीएसएनएल को कोई टक्कर नहीं दे सकता। पिछले कुछ समय से लागातर टेलीकॉम कंपनियां रिचार्ज महंगा करने के लिए कीमतों में सीधे बढ़ोतरी करने के बजाय एक नया तरीका अपना रही हैं. अब कंपनियां प्लान की कीमत तो वही रख रही हैं लेकिन उसकी वैलिडिटी या फिर बेनिफिट्स में चुपचाप कटौती कर रही हैं. हाल ही में जियो और बीएसएनएल ने अपने कुछ सबसे लोकप्रिय प्लान्स में ऐसे ही बदलाव किए हैं.
टेलीटॉमटॉक की रिपोर्ट के मुताबिक BSNL ने अपने ₹107 वाले प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी को एक बार फिर कम कर दिया है. पहले इस पैक में 22 दिनों की वैलिडिटी मिलती थी, जिसे अब कमकर सिर्फ 20 दिन कर दिया गया है. यही प्लान जब लॉन्च हुआ था तब 35 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता था, जिसे समय के साथ कम करते हुए अब लगभग आधा कर दिया है. इस प्लान में यूजर्स को 200 मिनट की वॉयस कॉलिंग और 3GB डेटा जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं.
BSNL ने एक और प्लान में बदलाव किया है. टेलीटॉमटॉक की रिपोर्ट के अनुसार BSNL ने ₹197 वाले पॉपुलर प्लान में भी बड़ा बदलाव किया है. इस प्लान की वैलिडिटी को 42 दिनों से कमकर सिर्प 35 दिन कर दिया गया है. हालांकि कंपनी ने इसमें मिलने वाले डेटा को 4GB से बढ़ाकर 5GB कर दिया है. साथ ही यूजर्स को 300 मिनट की फ्री कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा मिलती रहेगी.
हाल ही में जियो ने भी अपने कस्टमर्स को झटका देते हुए ₹195 वाले क्रिकेट डेटा पैक की वैलिडिटी को कम कर दिया है. यह प्लान जो पहले पूरे 90 दिनों तक चलता था, अब उसकी वैलिडिटी कमकर सिर्फ 30 दिन कर दी गई है. इस बदलाव का मतलब यह है कि जो प्लान पहले हर दिन लगभग ₹2 के खर्च में पड़ता था अब उसकी हर दिन की लागत बढ़कर ₹6.50 हो गई है.
जियो के इस ₹195 वाले पैक में भले ही वैलिडिटी में कमी की गई है लेकिन लेकिन डेटा और दूसरे लाभ पहले के जैसे ही हैं. ग्राहकों को इसमें कुल 15GB डेटा मिलता रहेगा. साथ ही इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसका OTT बेनिफिट है, जिसमें यूजर्स को 90 दिनों के लिए JioHotstar मोबाइल का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है. बता दें कि यह सिर्फ एक डेटा पैक है, इसमें कॉलिंग की सुविधा नहीं मिलती.
टेलीकॉम कंपनियों के इन फैसला का असर सीधा यूजर्स की जेब पर पड़ेगा. अब यूजर्स को पहले की तुलना में ज्यादा बार रीचार्ज करना होगा, जिससे उनका कुल खर्च बढ़ जाएगा. साथ ही उन्हें कम वैलिडिटी में वही पुराने बेनिफिट्स मिलेंगे यानी बिना कीमत बढ़े भी प्लान पहले से ज्यादा महंगा महसूस होगा.
ref zee news india