9020mAh बैटरी में सबसे सस्ता और स्लिम फोन, Vivo T5 Pro के ये हैं फीचर्स

कम कीमत में इंडियन मार्केट से कई फ़ोन खरीद सकते हैं। इंडिया में वीवो और ओप्पो जैसे कई चीनी मोबाइल सस्ते में मिल जाएंगे। वीवो भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जिसका नाम Vivo T5 Pro 5G होगा. कंपनी ने बताया है कि यह हैंडसेट भारत में 15 अप्रैल को लॉन्च होगा. कंपनी ने एक पोस्टर जारी किया है, जिसमें बताया है कि 9020mAh की बैटरी वाला सबसे स्लिम हैंडसेट होगा.

टीजर के मुताबिक, यह हैंडसेट भारत में 15 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा. इस हैंडसेट की सेल ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट से होगी. लॉन्चिंग ऑफर के तहत इस पर इंस्टैंट कैशबैक भी दिया जाएगा. आइए इसके स्पेसिफिकेशन्स, कैमरा और कीमत के बारे में जानते हैं.

ऑफिशियल लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने कुछ फीचर्स को कंफर्म कर दिया है. कंपनी ने ऑफिशियल पोर्टल पर एक पेज तैयार किया है, जिसमें फीचर्स को कंफर्म किया है.

Vivo T5 Pro 5G Features

वीलो का यह हैंडसेट 8.2एमएम की थिकनेस के साथ आएगा. कंपनी ने दावा किया है कि 9020mAh की बैटरी के साथ आने वाला यह सबसे स्लिम हैंडसेट होगा.

दावा- 5 साल तक आराम से चलेगी बैटरी

वीवो ने दावा किया है कि 1200 चार्जिंग साइकल के बाद भी बैटरी हेल्थ 80 परसेंट तक रहेगी. यह बैटरी 5 साल तक आसानी से यूज की जा सकेगी. इसमें 90W फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी का सपोर्ट दिया जाएगा.

Vivo T5 Pro 5G का चिपसेट

वीवो के अपकमिंग हैंडसेट में अमेरिकी चिपसेट निर्माता क्वालकॉम का Snapdragon 7s Gen 4 यूज किया जाएगा. इसके साथ 12GB रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलेगी.

Vivo T5 Pro 5G Features

मैन्युफैक्चरर के मुताबिक, इस डिवाइस को बेंचमार्क AnTuTu पर करीब 12 लाख का स्कोर मिला है. टेम्प्रेचर को मेंटेन रखने के लिए इसमें 7000mm² वेपर चैम्बर कूलिंग का यूज किया जाएगा.

Vivo T5 Pro 5G Display

वीवो के अपकमिंग हैंडसेट में 1.5K AMOLED स्क्रीन दिया जाएगा, जिसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा. यह हैंडसेट वीवो के ओरिजनओएस 6 पर काम कर रहा है.

Vivo T5 Pro 5G Camera

टीजर इमेज में Vivo T5 Pro 5G का बैक पैनल दिखाया गया है, जिसकी वजह से इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप नजर आ रहा है. इसमें 50MP का मेन कैमरा मिलेगा. कैमरा लेंस को वर्टिकली एलाइन किया है.

 

Leave a Comment