नई दिल्ली। देश में इन दिनों पशुपालन उधोग से जुड़ी हर चीजों के लिए सरकार लोगों को काफी प्रोत्साहित कर रही है। और ऐसे उधोगों को बढ़ावा देने के लिए आर्थिक मदद भी कर रही है। यदि आप बेरोजगार है और कम पूजी में अच्छी कमाई का बिजनिस करना चाहते है तो आपके लिए पोल्ट्री फार्मिंग करना बेस्ट ऑफ्शन हो सकता है।

आज के समय में यह छोटा सा बिजनिस काफी मुनाफे वाला साबित हो रहा है, लेकिन बहुत कम लोगों की इसके बारे में की जानकारी ना होने के चलते इसका फायदा उठाने में असमर्थ है। यदि आप भी घर बैठे अच्छी कमाई करना चाहते है तो जाने ले पोल्ट्री फॉर्म में सोने का अंडा देने वाली इस मुर्गी के बारे में..

यदि आप पोल्ट्री फॉर्म को कोलने के बारे में सोच रहे है तो देशी की बजाय विदेशी मुर्गियों का पालन करें। देशी मुर्गी यदि साल में 100 अंडे देती हैं तो, विदेशी नस्ल की ये मुर्गी 365 दिनों में 250 से अधिक अंडे देती है। अब प यह जानना चाहेंगे कि यह किस नस्ल की मुर्गी है जो ज्यादा से ज्यादा कमाई का जरिया बन सकती है। तो जानें इस मुर्गी के बारे में जिसे पाल कर आप आपना मुनाफा कई गुना बढ़ा सकते हैं।

साल भर में देती है 250 अंडे

यदि आप पोल्ट्रीफॉर्म का काम करते हैं तो आपको इस व्यवसाय के लिए विशेष नस्ल की मुर्गी का चयन करना चाहिए। आप अपने फॉर्म में इसके लिए प्लायमाउथ रॉक नस्ल की मुर्गियां ज़रूर पालें। प्लायमाउथ रॉक मुर्गियों को अमेरिकी नस्ल का माना जाता है ये मुर्गियां साल में 250 से ज्यादा अंडे देती हैं। और ये अंडे आकार में भी बड़े होते हैं। इन अंडो का औसतन वजन 60 ग्राम तक का होता है। और ये मुर्गी करीब 3 किलोग्राम तक होती हैं।

 इस नस्ल की मुर्गी की ज़बरदस्त मांग

अमेरिकी नस्ल की इस मुर्गी की मार्केट में काफी डिमांड है क्योकि आकार व वजन में बड़ी होने के कारण इसका मांस भी ज्यादा मिलता है इसके साथ ही इसके अंडे भी स्वास्थवर्धक माने जाते है। आपको बतादें अमेरिकी नस्ल की इस मुर्गी की हमारे देश में भी काफी डिमांड है। व्यापार की दृष्टि से इस नस्ल की मुर्गीयों को पाने से भारत में इसका काफी अच्छी कीमत मिल जाती है। ये मुर्गियां अच्छे भाव में बिकती हैं।

बैंक से मिल सकता है लोन 

यदि आप बड़े स्तर पर पोल्ट्रीफॉर्म का काम करना चाहते हैं तो मुर्गी पालन के लिए बैंक भी मदद करती है। सके लिए विभिन्न बैंकों की ओर से लोन भी मिल सकता है। देश का सबसे बड़ा भारतीय स्टेट बैंक पोल्ट्री फार्म के लिए लोन देता है। यदि आप इस बैंक से लोन लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, पासपोर्ट, आधार कार्ड और आपकी आय जैसे दस्तावेज शामिल करने होगें।  ये सभी डॉक्यूमेंट्स जमा करने के बाद आपको लोन आसानी से मिल सकता है।