नई दिल्ली। जापान की लोकप्रिय ऑटो कंपनी होंडा अपनी शानदार गाड़ियों के लिए जानी जाती है। इस कपनी ने अक्सर अपने वाहनों में काफी शानदार फीचर्स देकर अपने यूजर्सको आकर्षित करने की कोशिश की है। इन दिनों सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटरों की मांग तेजी से बढ़ रही है जिसे देखते हुए होंडा ने भी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपने दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटरों का लॉच करम का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि इन दोनों ही स्कूटरों को काफी शानदार फीचर्स के साथ पेश किया जाएगाय़  जानिए इनमें क्या होगा कुछ खास ।

Honda Dax e और Zoomer e Electric Scooters की जानकारी

आपको बता दें कि होंडा के द्वारा पेश की जाने वाली इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों के नाम Honda Dax e और Honda Zoomer e रखे गये है। दावा किया जा रहा है कियह दोनों स्कूटर 80KM की रेंज दे सकती है। वहीं, इनकी टॉप स्पीड 25KM की प्रति घंटा होगी।

Honda Dax e और Zoomer e की खूबियां

इन दोनों ही इलेक्ट्रिक स्कूटरों की खासियतो को देखा जाए तो इसमें कंपंनी ने दोनों में ही बॉश हब मोटर दी है। इसके साथ इसका डिजाइन भी सबसे हटकर होगा। इसकी अधिकतम रफ्तार 25KM  प्रति घंटा है। इससे ये पता लगता है कि इन दोनों को बिना किसी रोड टैक्स दिए चलाया जा सकेगा। इसके साथ ही इनकी पंजीकरण की भी कोई जरूरत नहीं होगी।

Honda Dax e और Honda Zoomer e के स्पेक्स

Honda Dax e इलेक्ट्रिक स्कूटर में फ्रंट में टेलीस्कोपिक ससपेंशन देखने को मिलेगा। इसके साथ ही इसमें हाई सेट हैंडलबार के साथ सिंगल हैंडलैंप्स दिया गया है। इसमें सीट के साथ डिस्क ब्रेक भी दिया जा सकता है। अलॉय व्हील्स के साथ इसमें टूबूलर स्पाइन भी देखने को मिलेगा।

वहीं, Honda Zoomer e इलेक्ट्रिक स्कूटर में एक बाहरी और दो हैडलैंप्स, अलॉय व्हील्स के साथ डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसके साथ ही ड्यूल कोल साइड स्पिरिंग सस्पेंशन दिया गया है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि होंडा का यह पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Honda Dax e और Honda Zoomer e कब तक लॉच होगा इसका खुलासा अभी नही किया गया है।