नई दिल्ली। बच्चों के पैदा होने के बाद से उन्हें हर महिने ढेरों इंजेक्शन लगवाने पड़ते हैं। जो बच्चों के शरीर को स्वस्थ रखने के लिए काफी जरूरी होते है। समय समय पर लगने वाले ये इंजेक्शन भले ही बच्चों को पैदा होने के बाद संक्रामक और जानलेवा बीमारियों से बचाने में मदद करते है लेकिन उसके दर्द से वो चीख उठते है जिसके बाद बच्चे को बहलाना मुश्किल हो जाता है।

डॉक्टर ने बच्चे को लगाया इंजेक्शन

लेकिन इस समय जो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है उसे देख हर कोई डॉक्टर कोी इस कला को सलाम कर रहा है। इस वीडियो में एक डॉक्टर छोटी सी बच्ची को इंजेक्शन लगाते हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें देखा जा सकता है कि उस बच्ची से पहले डॉक्टर बात करते है जिसके बाद उससे बात करते करते कब उसे इंजेक्शन लगा देते है इसका अभास बच्ची को बिल्कुळ भी नही हो पाता और वो खिलखिलाकर हंसने लगती है। डॉक्टर का यह अंदाज देखकर हर कोई हैरान है। वीडियो क्लिप की शुरुआत में देखा जा सकता है कि किस प्रकार से डॉक्टर छोटे से बच्चे को इंजेक्शन लगाने से पहले उसका ध्यान भटकाने की कोशिश करता हैं।

I want my life to be like her laughter!?❤️ #cute #kids #baby #vaccination #sweet

अक्सर बच्चों को जब भी डॉक्टर के पास ले जाकर इंजेक्शन लगाया जाता है तो वह बहुत रोते है कुछ बच्चे तो डॉक्टर का चेहरा देखते ही दहाड़ मारने लग जाते है लेकिन इस डॉक्टर की कला को देखते हुए इस नन्ही सी बच्ची ने हंसते- खेलते इंजेक्शन लगा दिया। वीडियो के शुरू होते ही डॉक्टर तरह तरह की हरकते करते हुए उसे हंसाते है।  वहीं छोटे से बच्चे को उसके पिता के द्वारा पकड़ा गया है, ताकि वह आसानी से इंजेक्शन लगवा सके। लेकिन डॉक्टर ने बच्चे को अपनी बातों और खेल में ऐसा मोहित किया कि बच्चा बिना रोए इंजेक्शन लगवा लिया।