नई दिल्ली: भारत में तेजी से बढ़ रहे पट्रोल डीजल की कीमतो को देखते हुए लोग साइकिल पर भी चलना ज्यादा पसंद करने लगे है। स्कूल से लेकर हर छोटे मोटे काम करने के लिए साइकिल बेहतर मानी जाती है। अब Tata ने साइकिल के एक अलग रूप देकर बाजार में उतार दिया है। साइकिल निर्माता कंपनी Stryder ने अपनी नई साइकिल Zeeta Plus नाम को पेश किया है। टाटा की यह इलेक्ट्रिक साइकिल इन दिनों युवाओं का दिल जीत रही है।

Stryder Zeeta Plus 216  

Stryder Zeeta Plus 216 Wh की साइकिल में 250 W की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है।जो एक बार फुल चार्ज होने पर 25 km तक चलेगी। इसके साथ ही इसमें पैडल भी दिए गए हैं।इस साइकिल में आप करीब 100 किलो तक के वजन को बड़ी ही आसानी से लेकर चल सकते है।

Stryder Zeeta Plus की खासियत

Stryder Zeeta Plus साइकिल पर कंपनी ने ऐसे फीचर्स दिए है कि यह खराब रास्तों पर भी काफी अच्छी चलती हैं। लॉन्ग रूट के लिए इसमें आरामदायक सीट लगाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इस पर दो साल की वारंटी दे रही है। बता दें Stryder टाटा की कंपनी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस जबरदस्त इलेक्ट्रिक साइकिल के चलने पर इस पर खर्चा  10 पैसे प्रतिकिमी आएगा। इस शानदार इलेक्ट्रिक साइकिल की शुरुआती कीमत 26,995 रुपये के करीब की रखी गई है। जो सीमित समय के लिए है। जल्द इस पर 6,000 रुपये बढ़ सकते हैं।

Stryder Zeeta Plus features

साइकिल के फीचरस् को देखें तो कपंनी ने इस पर दोनों ओर फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। साइकिल के हैंडल पर एक डिस्प्ले दिया गया है। इसमें बैटरी रेंज, टाइम के बारे में जानकारी रियल टाइम पर मिलती हैं। 5 फीट 4 इंच की हाइट वाले लोग इस साइकिल को आसानी से चला सकते हैं। Stryder Zeeta Plus में दमदार बैटरी दी गई है जो चार घंटे में इसे फुल चार्ज कर देती है। आप इसे Stryder की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं।