World Cup 2023 updates: जैसे कि हम सभी लोग जानते हैं बहुत ही जल्द एशिया वर्ल्ड कप 2023 शुरू होने जा रहा है। इसमें सभी देश बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए तैयारी कर रहे हैं। टीम इंडिया ने भी अपने प्लेयर्स का सिलेक्शन कर लिया है और टीम खेलने के लिए तैयार है।

आपको बता दे इसी सब के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है की बल्लेबाजी में कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन। हाल ही में एक मीडिया कांफ्रेंस में वीरेंद्र सहवाग ने बड़ी साफ शब्दों में अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा टीम की स्थिति और पारदर्शिता देखते हुए यह अनुमान लगाया जा सकता है कि अबकी बार मैच में सबसे अधिक रन विराट कोहली नहीं बल्कि रोहित शर्मा बना सकते हैं।

वीरू ने लिया रोहित का नाम: World Cup 2023 updates

World Cup 2023 updates

हाल ही में मीडिया के सामने अपनी राय रखते हुए वीरों ने कहा की टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अबकी बार के बल्लेबाजी के धुरंधर बन सकते हैं। ICC से बात करते हुए वीरू ने बड़ी साफ मन से इस बात को अपनाया की विराट एक बहुत ही शानदार खिलाड़ी है पर बात जब वर्ल्ड कप की हो तब रोहित का बल्ला अपनी चमक बिखरने से बाज नहीं आता।

Must Read: 

सहवाग कहते हैं कि वर्ल्ड कप के समय रोहित में एक अलग ही जोश और ऊर्जा समाई होती है। इसकी वजह यह है कि, यह बात उनका टीम के प्रति मेहनत और लगन को दिखाता है। एशिया वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले ही वीरेंद्र सहवाग ने यह भविष्यवाणी कर दी है कि अबकी बार टीम इंडिया में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी कप्तान रोहित शर्मा होंगे।

2019 के विश्व कप में रोहित का कमाल

यदि हम बात करें विगत वर्ष के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तो विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों का ही प्रदर्शन बहुत ही खूबसूरत रहा। पर यदि हम विशेष रूप से 2019 के मैच के प्रदर्शन पर ध्यान दें तो हम यह पाएंगे कि रोहित शर्मा ने पूरे मैच को अपने नाम कर लिया था। यही कारण है कि वीरू यह अंदाजा लगा रहे हैं की टीम इंडिया की तरफ से सबसे कमाल का प्रदर्शन फिर एक बार रोहित शर्मा का ही रहेगा। 

आपको बता दे 2019 के विश्व कप में रोहित शर्मा के बल्ले से कुल 5 शतक के रिकॉर्ड बने थे। केवल इतना ही नहीं मौजूदा भारतीय कप्तान ने अपने कुल 9 मैचों में 81 की औसत से 648 रन बनाए थे। और इन्हीं के शानदार प्रदर्शन के कारण भारत सेमीफाइनल में पहुंच पाया था। उनकी इस शानदार पारी और लाजवाब रन रेट को देखकर ही वीरू अपने निष्कर्ष पर पहुंचे हैं।