Car Vastu Tips :  हर इंसान के जीवन में कई तरह के उतार चढ़ाव आते है जिसका समाधान हम पाठ पूजा के द्वारा या फिर वास्तुशास्त्र में ढूढंते है। वास्तुशास्त्र हमारे जीवन का एक मूल मंत्र बन चुका है जिससे जुड़कर हम अपने जीवन की हर परेशानियों को दूर कर सकते है फिर बात चाहे टूटते रिश्ते की हो घर बनाने के लिए वास्तु दोष की हो, या फिर नौकरी कारोबार  हो रहे नुकसान की हो। इन सभी समस्याओँ का समाधान वास्तुदोष में मिलता है। लेकिन यह  मात्र घर की समस्याओं को ही नही बल्कि वास्तु में कार के लिए भी कई उपाय सुझाये गये है वास्तु दोष कार में भी अपना प्रभाव डाल सकते हैं जिसे लोग नजरअंदाज कर जाते जाता है, जिसका परिणाण दुर्घटनाएं से होकर गुजरना पड़ता हैं। वास्तु शास्त्र में विभिन्न प्रकार के दोष और उनके निवारण के तरीके होते हैं, जिन्हें कार में भी लागू किया जा सकता है।:

भगवान गणेश की मूर्ति :

भगवान गणेश हमारे हर पूजा में सर्वप्रथम पूजे जाते है। क्योकि हर संकट का समाधान  गणपति  में होता है। इसलिए भगवान गणेश को  विघ्नहर्ता भी कहा जाता है. वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार कार में गणपति की मूर्ति रखने से सारी परेशानियाँ दूर होती हैऔर भगवान गणेश हमेशा आने वाली दुर्घटना से हमें बचाते है।

मोरपंख से रहेगी सकारात्मकता:

कृष्ण के श्रृंगार में चुना जाने वाला मोरपंख भी वास्तु दोष में काफी खास माना जाता है।  कार में मोरपंख के अलावा डमरू, या माता की चूनर रखने से वास्तु शास्त्र का तात्कालिक निवारण मिलता है, इसे रखने से नकारात्मकता ऊर्जा दूर होती है और कार में पॉजिटिव ऊर्जा संचार होता है।

काले कछुए को रखने से दूर होगी नकारात्मक उर्जा : 

वास्तु शास्त्र में  रंगों का भी विशेष महत्व दिया जाता है,जिस तरह से काले कछुआ  पॉजिटिव ऊर्जा का संचार करता हैइसे रखने से  नकारात्मकता  दूर होती है, और इसलिए लोग इसे कार में रखते हैं।

नमक करेगा दुर्घटना की छुट्टी

नमक के डिगले को कार की सीट के नीचे रखने का आने वाली विकराल  दुर्घटना से बचा जा सकता है।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.tazahindisamachar.comइसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.