यदि आप किसी कार को खरीदने का विचार कर रहें हैं तो थोड़ा ठहर जाएं क्यों की कार निर्माता कंपनियां भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक कार को लांच करने वाली हैं। इनमें से एक भारतीय कार निर्माता कंपनी महिंद्रा भी जल्दी ही बाजार में अपनी बेहतरीन SUV को लांच करने वाली है।

यदि आप भी इसी कंपनी की कोई कार खरीदने का विचार कर रहें हैं तो थोड़ा रुक जाएं क्यों की आज हम आपको इसकी आने वाली कार के बारे में ही यहां बता रहें हैं। बता दें कि महिंद्रा जल्दी ही अपनी चार SUV को लांच करने वाली है। आइये अब आपको इनकी डिटेल्स के बारे में बताते हैं।

महिंद्रा XUV 300 फेसलिफ्ट

महिंद्रा XUV 300 फेसलिफ्ट नामक यह कार 2024 के शुरुआत में आने की संभावना है। इसमें XUV 700 से इंस्पायर अपडेटेड डिजाइन होगा। इसके इंटीरियर में भी बड़ा अपडेट मिल सकता है। जब की मौजूदा ट्रांसमिशन तथा पावर ट्रेन को बरक़रार रखा जा सकता है।

5-डोर महिंद्रा थार

इसको टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर कई बार देखा गया है। यह मौजूदा 3- डोर वाले मॉडल की तुलना में बड़ी होगी। यह 2.0 L m Stallion टर्बो पेट्रोल तथा 2.2 L m Hawk टर्बो डीजल इंजन के साथ आएगी। यह मैनुअल तथा ऑटोमैटिक ऑप्शन के साथ संचलित होगी।

महिंद्रा XUV. e8

आपको बता दें कि महिंद्रा की इलेक्ट्रिक गाड़ियों की फ्यूचर की लाइनअप को अगले साल से XUV. e8 तथा BE रेंज के साथ पेश किया जाएगा। महिंद्रा XUV. e8 2024 के अंत की पहली कार होगी। इसको पहले भी कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

इसमें फुल वाइड लाइटवार, न्यू डिजाइन किये गए हेडलैंप, फ्लश टाइप डोर हैंडल, न्यू एलॉय व्हील का सेट आपको मिलेगा। माना जा रहा है की यह 80 kWh बैटरी पैक के साथ आ सकती है।

महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस

उम्मीद है की गाड़ी की कीमतें इस माह के अंत तक जारी हो जाएंगी। यह 7 तथा 9 सीट वाले कंफिगरेशन में उपलब्ध होगी। इसमें आपको 2.2L चार सिलेंडर m Hawk टर्बो डीजल इंजन मिलेगा। जिसको मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जाएगा।