Asia Cup 2023 Final एशिया कप का फाइनल मुकाबले भारत और श्रीलंका के बीच होने वाला है यह जबरदस्त मुकाबला 17 सितंबर 2023 को दोपहर 3:00 बजे से टीवी और अन्य प्लेटफार्म पर दिखाया जाएगा। यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाला है।

एशिया कप का जबरदस्त फाइनल मुकाबले भारत और श्रीलंका के बीच होने वाला है इसमें सभी की नजर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पर बनी हुई है। इस मैच में अगर रोहित शर्मा 33 रन बना लेते हैं तो वह भारत की तरफ से एशिया कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे इस लिस्ट में वह धोनी और सचिन को भी पीछे छोड़ देंगे।

आज रोहित तोड़ेंगे धोनी और सचिन का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा एशिया कप के फाइनल में भारतीय टीम के कप्तान के रूप में आज खेलने वाले है। अगर आज के इस मैच में वह 33 रन बनाते हैं या इससे अधिक बनाते हैं तो वह एशिया कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय बन जाएंगे। इसके साथ ही रोहित शर्मा अपने करियर का पांचवा एशिया कप फाइनल खेलने वाले हैं।

इससे पहले धोनी सचिन तेंदुलकर मोहम्मद अजहरूद्दीन और नवजोत सिंह सिद्धू ने चार एशिया कप फाइनल खेले थे। उनके रिकॉर्ड को तोड़कर अब सबसे ज्यादा एशिया कप फाइनल खेलने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है।

इतना ही नहीं अगर आज के मैच में रोहित शर्मा 61 रन बनाते हैं तो वह एशिया कप में 1000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे। वर्तमान समय में एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने एशिया कप में चार बार फाइनल खेला है और 971 रन बनाए हैं जिसमें उनका एवरेज स्कोर 51 रहा है। रोहित शर्मा इस रिकार्ड को तोड़ते हुए भारत के पहले बल्लेबाज बनेंगे जो केवल एशिया कप में 1000 रन के रिकॉर्ड को पूरा करेंगे।

Must Read

अगर हम सचिन के रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने केवल 23 मैच एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में खेल कर 971 रन का रिकॉर्ड बनाया था। रोहित शर्मा ने एशिया कप के वन डे फॉर्मेट में अब तक 27 मैच खेले हैं और 939 रन का रिकॉर्ड बनाया है। एशिया कप में रोहित शर्मा का एवरेज 46 रन का है।

अगर रोहित शर्मा आज के मैच में 50 रन बनाते हैं तो वह बतौर कप्तान एशिया कप में सबसे ज्यादा 50 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। वर्तमान समय में यह रिकॉर्ड अर्जुन रणतुंगा के नाम है जिन्होंने एशिया कप में बताओ और कप्तान 6 बार 50 रन पूरा किया है।