नई दिल्ली। हमारे कृषि प्रधान देश में किसान खेती के साथ साथ पशुपालन से भी जमकर कमाई करते है। गाय, भैंस बकरी से लेकर मुर्गी पालन का व्यवासाय करके लोग तगड़ी कमाई भी कर रहे है य़दि  आप भी इस व्यवसाय को करके अच्छी खासी कमाई करना चाहते है तो आज हम आपको ऐसे बिजनेस के बारे में बता रहें है जिसे आप काफी कम  निवेश करके ज्यादा प्रॉफिट पा सकते है।

इस समय मुर्गी पालन का व्यवसाय काफी फल फूल रहा है। जिसमें लोग कड़कनाथ मुर्गे को पालकर जमकर कमाई कर रहे है। कड़कनाथ मुर्गे देशी मुर्गे से थोड़ा अलग होता है जो  मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के इलाकों में पाया जाता है। इस मुर्गे को पालने से आप अंडे के साथ साथ इसके मीट से ज्यादा कमाई कर सकते है।

Kadaknath मुरगी का मांस गर्म होता है यह 1000 रुपए किलो से इसकी बिक्री की शुरूआत होती है। ये सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है. जिससे आप कम समय में ही लाखों के मालिक बन सकते है।

मुर्गी पालन उधोग को बढ़ावा देने के लिए राज्य की सरकार भी किसानों को मदद दे रही है। जिसमें कड़कनाथ मुर्गा का व्यवसाय इन दिनों लगातार बढ़ते ही जा रहा है..