नई दिल्ली। आज कल सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक बाबा अपने उपदेशों से लोगों को आकर्षित करने का प्रयास कर रहे है। फिर इसमें चाहें बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री की बात हो, या फिर ज्योतिष शास्त्र के प्रदीप मिश्रा हो, अपने उपदेशों से ये लोग अपने भक्तों की जिंदगी को सुधारने का प्रयास करते देखे जा रहे है। इनके उपदेशों को सुनने के लिए दूर देश से भी लोग आते है।

इन्ही के बीच अब एक संत ऐसे भी जो भक्तों के भगवान कहे जाते है। प्रेमानंद महाराज इन दिनों चर्चा में बने हुए है। य़ह संत अपने भक्तों के हद्य में भक्ति का सार डालने की कोशिश करते रहते है। उनके उपदेश का अनुसरण आज के समय में लाखों लोग कर रहे है। उनके अनुसार इंसान के जीवन में धन तभी आ सकता है। जब वो भगवान के नाम का जाप हमेशा करेगा।

जो इंसान पूरी इमानदारी से रोज भागवान का जाप करता है किसी को कष्ट नही पंहुचाता है। और निर्धनों की सेवा में हमेशा खड़ा रहता है। उसके घर पर हमेशा धन बना रहता है। ऐसा उपाय करने से सुख सम्पत्ति का संचार भी तेजी के साथ होने लगता है।

प्रेमानंद महाराज के अनुसार इंसान को हमेशा सुकर्म करते हुए ईश्वर का नाम लेना चाहिए।ऐसा करने से आपको जीवन की हर खुशी मल सकती है।