रॉयल एनफील्ड बाइक को आज कौन नहीं जानता है। इसको शान की सवारी कहा जाता है। लोग इसको काफी पसंद करते हैं। 2023 में इस बाइक को काफी ज्यादा बेहतरीन माना जाता है। हालाकि ट्रायंफ और हार्ले डेविडसन की नई बाइकें लांच होने के बाद में इस बाइक की सेल में कुछ कमी भी देखी गई है।

अब कई अन्य कंपनियां भी अपनी नई नई बाइकों को लांच कर रहीं हैं। इसी बीच शॉटगन 650 का नया लुक सामने आया है। यह बाइक हार्ले डेविडसन के लुक जैसी ही है। इस बार रॉयल एनफील्ड ने अपनी लीक से हटकर कुछ नया किया है जिसको काफी पसंद किया जा रहा है।

Royal Enfield Shotgun 650 का लुक

Royal Enfield Shotgun 650 का नया लुक सामने आते ही बाइक लवर्स में खलबली मची हुई है। यह बाइक हार्ले डेविडसन स्ट्रीट की ही तरह लगती है। इस बाइक में आपको गोल एलईडी हेडलैंप्स दिए गए हैं।

इसमें आपको विंड शील्ड भी दी गई है। इसके टैंक में आपको हल्का सा कर्व शेप दिया गया है। इसके टायर का डाइमेंशन काफी बड़ा है और इसमें दो स्लिप्ट सीट आपको दी जाती हैं। इनको आप हटा भी सकते हैं।

Royal Enfield Shotgun 650 का इंजन

इस बाइक में आपको 648 सीसी का पैरलल ट्विन इंजन दिया गया है। यह काफी बड़ा इंजन है। यह इंजन 47 बीएचपी का पावर और 52 न्यूटन मीटर का टॉर्क उत्पन्न करता है। इसकी कीमत करीब 5 लाख के करीब हो सकती है। इसमें आपको अच्छे फीचर्स तथा बढ़िया माइलेज भी मिलता है।