BMW Motorrad India ने भारत के बाजार में BMW M 1000 R supersport M रोडस्टर को लांच किया है। यह दो मॉडल्स में उपलब्ध होगी। जिनमें से BMW M 1000 R की कीमत 33 लाख तथा BMW M 1000 M की कीमत 38 लाख रुपये तय की गई है।

यहां हम आपको BMW M 1000 R के बारे में जानकारी दे रहें हैं। यह बाइक अब कंपनी के अधिकृत डीलरशिप पर प्री बुकिंग के लिए तैयार है। इस बाइक की शिपिंग जनवरी 2024 से शुरू की जायेगी। आइये अब आपको इस बाइक के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।

BMW M 1000 R की कीमत तथा वेरिएंट

यह बाइक आपको दो मॉडल्स BMW M 1000 R तथा BMW M 1000 M में पेश की जा रही है। जिनकी कीमतें क्रमशः 33 तथा 38 लाख रुपये रखी गई हैं। कलर ऑप्शन की बात करें तो BMW M 1000 R लाइट व्हाइट नॉन-मेटालिक कलर में तथा BMW M 1000 M ब्लैकस्टॉर्म मेटैलिक/एम मोटरस्पोर्ट कलर स्कीम में आएगी। आपको बता दें कि बीएमडब्ल्यू मोटरराड मोटरसाइकिलें 3 साल की असीमित किलोमीटर की वारंटी पर आती हैं।

BMW M 1000 R का डिजाइन

यह बाइक कॉम्पैक्ट, स्लीक और आक्रामक रूप से फ़ास्ट डिजाइन को सपोर्ट करती है। इसमें आपको एयरोडायनामिक एम विंगलेट्स, कस्टमाइज फ्रंट मडगार्ड तथा एम कार्बन व्हील दिया जाता है। इसके अलावा इसमें एम कार्बन व्हील, एम राइडर फुटरेस्ट सिस्टम और अन्य एम कार्बन पार्ट्स शामिल किये गए हैं।

BMW M 1000 R का इंजन

इस बाइक में आपको वाटर-कूल्ड 999 सीसी इनलाइन 4-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन पावरट्रेन 14,500 आरपीएम पर 212 एचपी का पीक आउटपुट पैदा करता है और 11,000 आरपीएम पर 113 एनएम का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है। यह बाइक महज 3.2 सेकंड में 0-100 किमी की रफ़्तार पकड़ लेती है। इसमें आपको 280 किमी/घंटा की टॉप स्पीड मिलती है।