मूली का मौसम चल रहा है। बाजारों में मूली आ चुकी हैं और लोग भी इसकी काफी खरीदारी कर रहें हैं। बहुत से लोग प्रतिदिन मूली का सेवन करते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। आपको बता दें कि मूली में विटामिन ए, आयरन तथा कैल्शियम जैसे पोषक तत्व काफी मात्रा में होते हैं। जो की आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभप्रद होते हैं।

लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि कई ऐसी चीजें हैं। जिनको मूली के साथ में नहीं खाना चाहिए अन्यथा आपका स्वास्थ्य समस्या में पड़ सकता है। आइये अब आपको उन चीजों के बारे में बताते हैं। जिनके साथ में मूली का सेवन नहीं करना चाहिए।

खीरा

अक्सर देखा जाता है कि मूली तथा खीरे को सलाद के रूप में एक साथ खाया जाता है। लेकिन इन दोनों को एक साथ खाना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। असल में खीरे में एस्कोर्बेट होता है। जो आपके शरीर में विटामिन सी की कमी कर सकता है।

दूध

दूध के साथ आपको मूली का सेव न नहीं करना चाहिए। इससे आपको त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

पनीर

पनीर के साथ में भी मूली का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से भी त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

करेला

करेले के साथ में मूली का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपको साँस तथा दिल से जुडी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा की समस्या भी हो सकती है।

संतरा

मूली के साथ संतरे का सेवन नहीं करना चाहिए। इन दोनों का एक साथ सेवन करने से आपको कब्ज की समस्याएं हो सकती हैं।

चाय

चाय के साथ मूली का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे एसिडिटी तथा कब्ज की समस्या हो सकती है। आपको बता दें कि मूली का सेवन आपके शरीर में पानी की कमी करता है इसलिए आपको मूली खाने के बाद आवश्यक मात्रा में पानी जरूर पीना चाहिए। आपको यह भी बता दें कि डायबिटीज तथा हार्ट के रोगियों को मूली का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा लो ब्लड प्रेशर के रोगियों को भी मूली के सेवन से बचना चाहिए।