नई दिल्लीदिवाली का त्योहार मनाने के बाद अब छठवें दिन छठ पूजा की तैयारी शुरू होने लगी है। बिहार में मनाया जाने वाला महापर्व छठ इस बार 17 नवंबर 2023 से लेकर 20 नवंबर 2023 (Chhath Puja 2023 Dates) तक बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। यह महापर्व ज्यादातर बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड में मनाया जाता है. इस पूजा में छठी मैया और सूर्य देव की उपासना की जाती है।

यह व्रत संतान के लिए रखा जाता है. महिलाएं संतान की लंबी उम्र, बेहतर स्वास्थ और सुख-समृद्धि के लिए 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं। यह सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। इस व्रत को करने के नियम भी बेहद कठिन है मेऐसे में एक छोटी सी गलती से आपके लिए भारी पड़ सकती है। आइये जानते हैं कि छठ पूजा पर किन चीजों का खास ख्याल रखना है और कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए।

छठ पूजा पर इन बातों का रखें ध्यान 
छठ पूजा में सुंबह स्नान करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है।  सूर्य देव को अर्घ्य देते समय चांदी, स्टील और प्लास्टिक के बर्तनों का उपयोग नहीं करना चाहिए। इस पूजा में मिट्टी के चूल्हे और बर्तनों का ही इस्तेमाल करना जरूरी होता है।

छठ पूजा के समय घर के किसी सदस्य को मांस मदिरा का सेवन नही करना चाहिए। नाही इन 4 दिनों में लहसुन व प्याज का सेवन चाहिए।
व्रती महिलाएं सूर्य देव को अर्घ्य दिए बिना किसी भी चीज को ना खाएं। पहले और दूसरे दिन सूर्य को जल देने के बाद ही भोजन करें। व्रत रखने वाली महिलाएं जमीन पर ही सोएं।
पूजा का प्रसाद बेहद साफ सुधरे तरीके से बनाना चाहिए। इस बनाते समय कभी भी इसे जूठा न करें. प्रसाद बनाने से पहले कुछ भी ना खाएं।
प्रसाद की किसी भी गंदी जगह पर नहीं रखनी चाहिए बल्कि अच्छी तरह साफ-सुथरा होनी चाहिए. जहां पर प्रसाद बन रहा हो उस जगह पर साधारण खाना भी नहीं होना  चाहिए।