नई दिल्ली: देवउठनी एकादशी इस वर्ष 23 नवंबर, गुरुवार को मनाई जाने वाली है इस खास दिन भगवान विष्णु और माता तुलसी की पूजा की जाती है। दूसरे शब्दों में कहा जाए हरि नारायण भगवान विष्णु चार महीने बाद के बाद जागते हैं। इस कारण इस एकादशकी को देवउठनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन भक्तों के लिए कृपा पाने का विशेष दिन होता है. इस दिन भगवान विष्णु और माता तुलसी की पूजा (Tulsi Puja) बहुत फलदायी होती है.. शास्त्रों के अनुसार, देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप से माता तुलसी का विवाह (Tulsi Vivah) भी कराया जाता है. आइए जानते हैं देव उठनी एकादशी में तुलसी को किन चीजों को अर्पित करना शुभ माना जाता है।

देव उठनी एकादशी के दिन तुलसी को अर्पित करें ये चीजें

कच्चे दूध में जल

देवउठनी एकादशी के दिन सुबह नहाधोकर माता तुलसी को कच्चे दूध में जल मिलाकर चढ़ाना काफी शुभ होता है। इससे माता तुलसी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

श्रृंगार की वस्तुएं

देवउठनी के दिन माता तुलसी को लाल चुनरी के साथ श्रृंगार चढ़ाना काफी शुभ माना जाता है। इससे महिलाओं को सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

कपूर और घी का दीया

देवउठनी एकादशी के दिन माता तुलसी के सामने कपूर और घी के दीये से आरती (Tulsi Aarti) करनी चाहिए। कपूर और घी का दिया जलाने से घर में शांति का वास होता है।

तुलसी नामाष्टक का पाठ

संध्या के समय माता तुलसी के सामने घी का दीया जलाकर तुलसी के इन 8 नामों का पाठ करना चाहिए। तुलसी नामाष्टक में माता तुलसी के 8 नाम हैं।

वृंदा वृंदावनी विश्वपूजिता विश्वपावनी

पुष्पसारा नंदिनी च तुलसी कृष्णजीवनी

एतत नाम अष्टकं चैव  स्त्रोत नामार्थ

संयुतम य:पठेत तां सम्पूज्य सोभवमेघ फलं लभेत।