आपको बता दें कि शनि 24 नवंबर को शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश कर रहें हैं। इस नक्षत्र की राशि कुंभ तथा स्वामी राहू होते हैं। इस स्थिति में शनि के साथ राहू कुंभ राशि में शासन करते हैं। आइये अब आपको बताते हैं कि 24 तारीख से नक्षत्र परिवर्तन के बाद किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ता है।

शनि कब तक करेंगे शतभिषा में प्रवेश

आपको बता दें कि शनि 24 नवंबर को दोपहर 3 बजकर 4 मिनट पर शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद वे इस स्थिति में 6 अप्रैल 2024 को दोपहर 3 बजकर 55 मिनट तक रहेंगे। आइये अब आपको बताते हैं कि किन राशियों के लोगों के जीवन में आएगा परिवर्तन।

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों की इच्छाएं पूरी होंगी। ऐसे लोगों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पडेगा। मित्र लोग इनकी मदद करेंगे। यह वर्ष ख़त्म होने के साथ साथ आपको हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। अर्थक स्थिति की बात करें तो आपके धन में बृद्धि होगी साथ ही आपका बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा। आप अध्यात्म की और बढ़ेंगे तथा आपका स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहेगा।

वृषभ राशि

कैरियर के क्षेत्र में आपको सफलता प्राप्त होगी। नौकरी के क्षेत्र भी आपको सफलता मिलेगी। पेशेवर जीवन में भी आपको सफलता मिलेगी। विदेश यात्रा के प्रवल योग बन रहें हैं। विदेश यात्रा से आपको काफी लोग होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा तथा माता का स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। सहकर्मियों के साथ अच्छा समय बीतेगा। धीमे लेकिन हर क्षेत्र में आपको सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

सिंह राशि

इस राशि वाले लोगों का पेशेवर जीवन अच्छा रहने वाला है। इस प्रकार के लोगों को आपके कार्य में सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों की पदोन्नति होने के सबसे ज्यादा आसार हैं। इसके साथ ही आपके रिश्तो को मजबूती मिलेगी और आपके लव तथा वैवाहिक संबंध अच्छे होंगे। पार्टनर के साथ आपका अच्छा समय बीतेगा। बिजनेस के क्षेत्र में भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा।