आज के समय में हर व्यक्ति ट्रू वायरलेस ईयरबड्स का इस्तेमाल कर रहा है। ऑडियो कैटेगरी में ईयरबड्स काफी पॉपुलर डिवाइस बन चुका है। कई बर ऐसा होता की आपका ईयरबड्स कहीं गिर जाता है या खो जाता है तो काफी समस्या पैदा हो जाती है क्यों की ये साइज में काफी छोटे होते हैं और जल्दी से नजर नहीं आते हैं। लेकिन आप अपने फोन से ईयरबड्स को आसानी से खोज सकते हैं। आज हम आपको इसी के बारे में बता रहें हैं।

इस प्रकार से कर लें सर्च

आपको बता दें कि कई बड़े ब्रांड आपको ईयरबड्स के साथ में ऐप का सपोट देते हैं। इसके अलावा कई ईयरबड्स में ट्रेकिंग का सपोर्ट भी मिलता है। अतः एप्स के जरिये भी आप अपने ईयरबड्स को तलाश कर सकते हैं। गूगल का फाइंड माई डिवाइस आपको आपके ईयरबड्स ढूंढने में मदद करता है। आपको अपने किसी भी ईयरबड्स को सर्च करने के लिए एप में जाना होता है। इसके बाद आपको एप की लिस्ट पर क्लिक करना होता है। लिस्ट ओपन होने के बाद में आपको ईयरबड्स के नाम पर क्लिक करना होता है तथा इसके बाद में आपको फिर फाइंड के ऑप्शन पर जाना होता है।

फाइंड माय डिवाइस एप में आपको इसी प्रकार का ऑप्शन मिलता है। इसकी सहायता से आप अपने फोन को भी ढूंढ सकते हैं। इसके अलावा आप रिमोटली डाटा भी क्लियर कर सकते हैं। यह गूगल का ही एक एप है। जो की खासतौर पर एंड्रॉयड यूजर्स के लिए तैयार किया गया है।