वर्तमान में शादी-विवाह का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में खाने पीने की लिस्ट काफी लंबी हो जाती है। इस लिस्ट में अब मशरूम भी अपना स्थान बनाता जा रहा है। लोग मशरूम को काफी शौक से खाते हैं। इसी क्रम में आज हम आपको बिहार राज्य के पूर्णिया जिले में रहने वाले किसान राज कुमार के बारे में बता रहें हैं। इन्होने अपनी रोजी रोटी का साधन मशरूम को ही बना लिया है। मशरूम की खेती क बिजनेस में कैसे बदला जाये इसका आइडिया उन्हें मुंबई की गलियों से मिला। बस इसके बाद राजकुमार गली गली में फेमस हो गए।

ऐसे मिला आइडिया

ख़बरों के अनुसार राजकुमार मशरूम की खेती करना चाहते थे लेकिन वे इसकी खेती किस प्रकार से करें इस बात की जानकारी उन्हें नहीं थी। कुछ समय बाद उनके पास में मुंबई के एक शख्स का फोन आया और उन्हें मशरूम की खेतीके सभी टिप्स मिल गए। आज राज कुमार को मशरूम उगाते हुए काफी अनुभव हो चुका है और स्थानित मशरूम के शौकीन लोग उनके दीवाने हैं।

करते हैं कई वैरायटी का उत्पादन

आपको बता दें कि राज कुमार इन दिनों 5-6 वैरायटी का उत्पादन करते हैं। वे प्रतिदिन 30 से 40 किलो मशरूम की सेल करते हैं तथा लगभग 1 लाख रुपये महीना की आमदनी करते हैं। राज कुमार ने अपने मशरूम की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया है इसलिए उनके मशरूम की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। राज कुमार के यहां पर मशरूम 200 रुपये प्रति किलो से शुरू होता है।

घर घर पहुंचा मशरूम

अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए राज कुमार कई उपाय भी कर रहें हैं। वे मशरूम को बेचने के लिए घर घर बाइक से जाते हैं। होम डिलीवरी भी करते हैं तथा अपना नंबर भी लोगों को देते हैं। इसी प्रकार से राज कुमार को ढेरो ऑर्डर मिलते हैं।