नई दिल्ली। सर्दी का मौसम आते ही महिलाओं को ज्यादातर स्कीन को लेकर समस्या आना शुरू हो जाती है। क्योकि इस मौसम में स्कीन तेजी के साथ शुष्क होने लगती है। जिससे त्वाचा में रूखापन आने से चेहरे पर झुर्रियों का पड़ना शुरू हो जाता है। इसके साथ ही ज्यादातर महिलाओं की स्कीन 40 की उम्र पार करते ही बूढ़ापा का असर दिखना शुरू कर देती है। यदि आपको चेहरे में भी इस तरह की कोई शिकन देखने को मिल रही है। और मार्केट में मिलने वाले मंहगे प्रोडक्ट भी आपके चेहरे में निखार नही ला पा रहे है तो आज हम आपको ऐसा नुस्खा बताने जा रहे है जिसका इस्तेमाल घर बैठे करने से चहरे में निखार पा सकती है। आज हम अनार के फेस पैक के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। जो आपकी त्वचा में काफी ग्लोइंग सॉफ्ट और निखार लाने में मदद करेगा।

जैसा कि हम जानते हैं कि अनार हमारे शरीर के लिए कितना ज्यादा फायदेमंद वाला फल है। यह हमारे शरीर में खून की कमी को दूर करता है। जितना ही यह हमारे शरीर के लिए बेहतर रिजल्ट देता है। उतना ही अनार से बना यह फेस पैक भी हमारे चेहरे में निखार लाने का काम करता है। अनार में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण हमारे स्किन को फ्री रेडियंस से होने वाले नुकसान से छुटाकार देने में मदद करते है। जिस वजह से स्किन में कोलेजन बढ़ता है। तो आए जानते अनार से बनाने फेस पैक की विधि क्या है।

अनार फेस पैक बनाने की जरूरी सामग्री

अनार
शहद एक चम्मच

कैसे बनाए अनार का फेस पैक

अनार फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले अनार को लेकर उनके दानों को अच्छी तरीके से निकाल ले।

अनार के दाने को मिक्सी ग्रेंडर में डालकर बारीक पीस लें

बारीक पीसे हुए पेस्ट को एक बाउल में निकाल दे।

फिर अनार के पेस्ट में एक चम्मच शहद मिला दे। और दोनों को अच्छे से मिक्स कर दे।

अब आपका फेस पैक बनकर तैयार हो गया हैं।

अनार फेस पैक को ऐसे करे फेस पर अप्लाई

अनार से बने फेस पैक को फेस पर अप्लाई करने से पहले आप अपने चेहरे को अच्छी तरीके से पानी से धो लें।

गीली फेस को अच्छी तरीके से सुखाने के बाद आप इस पेस्ट को पूरी तरीके से अपने चेहरे पर अच्छे से लगा ले।

फेस पर अनार फेस पैक को लगाने के बाद आप इसको 20 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें

20 मिनट बाद आप अपने फेस पैक को अच्छे से धोकर साफ कर ले।

इस तरीके से हर रोज करने से आपकी फेस पर दिन पर दिन एक अलग ग्लो देखने को मिलेगा। इस का रिजल्ट आपको डे वन से ही आपकी निखरी और सॉफ्टत्वचा से ही समझ आने लग जाएगा।