आपने सुना ही होगा की किसी भी कार्य को करने के लिए जज्बा होना चाहिए। यदि जज्बा हो तो लंगड़ा भी पहाड़ लांघ जाता है। ऐसा ही जज्बा मध्य प्रदेश के नीमच जिले की महिला में देखने को मिला है। यह बुजुर्ग महिला अपने ही शहर का रिकॉर्ड तोड़ युवाओं के लिए एक मिसाल बन गई है। आपको पता होगा ही की 60 वर्ष की आयु आते ही शरीर कमजोर हो जाता है। लेकिन 66 वर्ष की यह महिला युवाओं को मात देकर एक नई मिसाल कायम कर रही है। अब इस महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

600 किमी चलाई मोपेड

आपको बता दें कि 66 वर्षीय इस महिला का नाम सोहनबाई है। इन्होने 600 किमी तक मोपेड को स्वयं चलाया है। इनको जिस किसी ने भी रास्ते में देखा वह हैरान हुए बिना नहीं रह पाया। मध्य प्रदेश के नीमच की निवासी सोहनबाई बड़े जोश के साथ लूना मोपेड चलाती नजर आती हैं। इनको देखने वाले बस देखते ही रह जाते हैं। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के नीमच से राजस्थान के रामदेवरा तक की यात्रा वे कई बार मोपेड पर कर चुकी हैं।

वीडियो हो रहा है वायरल

आपको बता दें कि सोहनबाई मध्य प्रदेश के नीमच जिले की मानसा तहसील की निवासी हैं। वे लूना मोपेड पर दूध बेचने का कार्य करती हैं। उनका वीडियो roxstaraarya नामक एक यूजर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है “मध्य प्रदेश के नीमच से रामदेवरा 600 किलोमीटर से भी ज्यादा लंबा सफर अकेली तय करती हुई जय बाबा रामदेव जी की…” वीडियो में देखा जा सकता है कि यात्रा के पूरा होने के बाद में सोहनबाई लोगों के बीच डांस कर अपनी ख़ुशी को जाहिर कर रहीं हैं। अन्य लोग भी उनके साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद वे अपनी लूना को स्टार्ट करती हैं और नए पड़ाव की और निकल पड़ती हैं।