वर्तमान समय में हमारे देश में काफी तेजी से लोग इलेक्ट्रिक वाहनों की और रुख कर रहें हैं। बाजार में आने वाले प्रत्येक इलेक्ट्रिक वाहन पर अब लोग अपनी नजरें बनाएं हुए हैं। टाटा मोटर्स भी अगले डेढ़ साल के अंदर सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को पेश कर सकती है। इसके आपको शानदार फीचर्स के साथ जबरदस्त रेंज भी मिलेगी।

आपको बता दें कि हालही में चीन के मार्केट में फर्स्ट ऑटो वर्क्स नामक कंपनी ने माइक्रो ईवी सेगमेंट में शाओमा स्मॉल इलेक्ट्रिक कार को पेश किया है। कंपनी ने इस कार की प्री सेल को शुरू कर दिया है। कहा जा रहा है कि इस कार का मुकाबला वुलिंग होंगगुआँग मिनी ईवी से होगा। इस कार की कीमत 30,000 से 50,000 युआन यानी 3.47 लाख रुपये से 5.78 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

शंघाई ऑटो में की गई पेश

आपको बता दें कि शंघाई ऑटो शो के दौरान बेस्ट्यून शाओमा कार को पेश किया गया है। इसमें दो वेरिएंट हार्ड टॉप और कन्वर्टिबल को पेश किया गया था। इस समय इसके हार्ड टॉप वैरियंट की सेल की जायेगी। जब की कन्वर्टिबल वेरिएंट को भविष्य में पेश किया जाएगा। इसमें आपको 7 इंच का एक टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है तथा डैशबोर्ड पर आपको ड्यूल टोन थीम मिलेगी।

एयरोडायनेमिक व्हील का मिलेगा सपोर्ट

इस कार में प्रोफाइल बॉक्स की तरह ही दिखने वाली ड्यूल टोन थीम दी जायेगी। जो की किसी एनीमेशन फिल्म की तरह दिखेगी। इसको ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए गोल किनारों के साथ बड़े चकोर हेडलैंप दिए गए हैं। इसकी रेंज बढ़ाने के लिए कंपनी ने एयरोडायनेमिक व्हील दिए गए हैं। इसके पीछे की और टेललैंप और बंपर में आपको एक ही कलर की थीम दी गई है।

कितनी होगी रेंज

आपको बता दें कि इस कार को FME प्लेटफार्म पर निर्मित किया गया है। यह प्लेटफार्म में दो A1 और A2 सब-प्लेटफार्म है। जिनका व्हीलबेस 2700-2850mm है। इसमें मिलने वाली ईवी की रेंज 800 किमी और एक्सटेंडर के लिए 1200 किमी तक होती है। ये दोनों प्लेटफॉर्म 800 V आर्किटेक्चर को सपोर्ट करते हैं।