आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते हैं। इस जोड़ी का किसी भी फिल्म में साथ में आना फिल्म के हिट होने की गारंटी होती है। इन दोनों में साथ में लगभग 30 फ़िल्में की है और सभी फ़िल्में एक से बढ़कर एक जबरदस्त हैं। आम्रपाली और निरहुआ की फिल्मों में रोमांस का भी जबरदस्त तड़का लगाया जाता है जिसको दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते हैं। आज हम आपको इस जोड़ी का एक बेहतरीन रोमांटिक गाना यहां दिखा रहें हैं। जो इस समय काफी वायरल हो रहा है। इस गाने का टाइटल “Chaddar Hili Ki Na Jaan” है।

जबरदस्त रोमांस को पसंद कर रहें हैं लोग

आम्रपाली और निरहुआ अभिनीत इस वीडियो में रोमांस का जबरदस्त तड़का लगाया गया है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहें हैं। वीडियो में आप आम्रपाली और निरहुआ की बेहतरीन रोमांटिक केमिस्ट्री को देख सकते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि आम्रपाली ने आसमानी रंग की साड़ी को पहना हुआ है जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं। निरहुआ भी पीले रंग के कुर्ते में बेहद डैशिंग दिखाई पड़ रहें हैं। खुले मैदान में फिल्माएं इस गाने में दोनों के बीच रोमांस और डांस का जबरदस्त कॉम्बिनेशन दिखाई पड़ रहा है।

Chaddar Hili Ki Na Jaan - BHOJPURI HIT SONG | DINESH LAL YADAV ,AAMRAPALI DUBEY - FULL SONG

वायरल हो रहा है वीडियो

आपको बता दें कि यह वीडियो इस समय काफी वायरल हो रहा है। इस गाने को “निरहुआ चलल ससुराल 2” फिल्म से लिया गया है। इस गाने को “वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी” नामक चैनल ने शेयर किया था। अब तक इस गाने को 21 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग कमेंट सेक्शन में आम्रपाली और निरहुआ की रोमांटिक केमिस्ट्री के मुरीद हुए जा रहें हैं। इस गाने को ओम झा ने संगीत में बांधा है। Kalpana तथा Om Jha ने इस गाने को अपनी आवाज दी है।