नई दिल्ली: सर्दियों के मौसम में खजूर का सेवन करने से बहुत फायदा मिलता है, इससे शरीर में गर्मी और ताजगी बनी रहती है। सर्दियों में डॉक्टर नियमित रूप से काजू, किशमिश, खजूर जैसे गर्म चीजों का सेवन करने की सलाह देते हैं। सर्दियों में बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी को इस मौसम में अपना और खान पान का खास ख्याल रखने की आवश्यकता होती है। ऐसे में डॉक्टर आपको स्वाद से भरपूर खजूर खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि खजूर खाने से शरीर में एंटीऑक्सीडेंट तत्व का निर्माण होता है। जिससे शरीर में ऊर्जा और गर्मी बनी रहती है।

सर्दियों के मौसम में शरीर में गर्माहट बने रहने से कई प्रकार की बीमारियों से भी छुटकारा मिल जाता है। खजूर में मौजूद विशेष प्रकार के पॉलीफेनॉल तत्व से कोलेस्ट्रॉल कम होता है। डॉक्टरों के अनुसार, खजूर डायबिटीज के पेशेंट के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। खजूर को भिगो देने से उसमें मौजूद नकारात्मक तत्व पानी के साथ धुल जाते हैं और यह अधिक पौष्टिक हो जाते हैं, और पानी में भिगोकर खाए हुए खजूर को पचना शरीर के लिए आसान होता है।

सर्दियों के मौसम में खजूर खाने के बहुत सारे हैं फायदे:-

ऊर्जा सोर्स:  खजूर में फाइबर, कार्बोहाइड्रेट्स और नैचुरल शुगर्स होते हैं जो तत्पर ऊर्जा प्रदान करते हैं।

शारीरिक शक्ति : खजूर में मौजूद विटामिन्स, मिनरल्स, और एंटीऑक्सीडेंट्स शारीरिक शक्ति को बढ़ावा देते हैं ।

खांसी और सर्दी से राहत: खजूर में गर्मी होती है, जिससे खांसी और सर्दी से राहत मिलती है।

पोषण से भरपूर: खजूर में विटामिन्स, मिनरल्स, और फाइबर होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद हैं और शरीर को पूरे दिन के लिए पोषित रखते हैं।

शरीर को गर्म रखने में मदद: खजूर गर्मी देने वाला खाद्य है जो ठंडे मौसम में शरीर को गरम रखने में मदद करता है।

मानसिक शांति: खजूर में मौजूद मागनीशियम मानसिक शांति को बढ़ावा देता है और तनाव को कम करने में मदद करता है।हेमोग्लोबिन वृद्धि: खजूर में मौजूद आयरन और विटामिन सी होता है जो हेमोग्लोबिन को बढ़ता है, जिससे शरीर में खून की कमी नहीं होती।

बढ़ते हुए बच्चों के लिए फायदेमंद: खजूर में मौजूद पोटैशियम और फाइबर बढ़ते हुए बच्चों के स्वस्थ विकास में मदद करते हैं।