नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा जगत में फिल्मों से ज्यादा गाने को लोग सुनना पसंद करते हैं। फिर किसी भी तरह की पार्टी फंक्शन हो, शादी विवाह हो या कोई और कार्यक्रम लोग भोजपुरी गानों में थिरकना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।  जिसमें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और दिनेश लाल यादव निरहुआ अपने रोमांटिक गाने को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते है। इसी के बीच दिनेश लाल यादव निरहुआ का गाना काफी सुर्खियो में बना हुआ है जिसमें वो इस गाने में रोमांस की सारी हदें पार करते नजर आ रहे है।

Amrit Ke Dhaar [ New Bhojpuri Video Song 2015 ] Feat.Nirahua & Aamrapali - Jigarwala

वायरल हो रहे इस वीडियो में भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली के साथ शूट किए इस गाने को करोड़ों लोग देख चुके हैं. इस गाना साल 2015 में रिलीज हुई निरहुआ की फिल्म  जिगरवाला का है जिसके बोल अमृत के धार है। फिल्म जिगर वाला अपने समय की एक हिट फिल्म मानी जाती रही है। इस फिल्म में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे मुख्य भूमिका में थे।

भले ही यह गाना पुराना हो गया है ,लेकिन जनता को यह गाना आज भी बड़ी तेजी के साथ आकर्षित कर रहा है इस गाने में निरहुआ आम्रपाली के साथ रोमांस करने के चक्कर में पसीने-पसीने हो गए हैं. ये वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

HD Double Duty Wala Khel | माथा फेल हो गईल - Raja Babu - Dinesh Lal - Bhojpuri Songs

अमृत के धार गाने को टी-सीरीज हमार भोजपुरी चैनल में अपलोड किया गया हैं। जिसे अब तक 33 मिलियन व्यू मिल चुके हैं। दिनेश लाल यादव निरहुआ के इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि गाना वीडियो के व्यूज यूट्यूब पर लगातार बढ़ रहे हैं।