वर्तमान समय में जिस प्रकार से लगातार पेट्रोल के दाम बढ़ते जा रहें हैं। उसको देखते हुए अब लोग इलेक्ट्रिक वाहनों की और रुख करने लगे हैं। बाजार में इस समय एक से बढ़कर Electric Scooters मौजूद हैं। जिनकी खूब सेल भी हो रही है। लेकिन कुछ लोगों के मन में Electric Scooters की रेंज को लेकर हमेशा शंका बानी रहती है। ऐसे में आज हम आपको जबरदस्त रेंज के Electric Scooters की लिस्ट के बारे में यहां बता रहें हैं।

TVS X

बेहतरीन रेंज के मामले में यह स्कूटर सबसे पहले पायदान पर है। इसमें आपको 140 किमी की जबरदस्त रेंज मिलती है।

Simple One

यह स्कूटर रेंज के मामले में काफी धांसू है। यह आपको 212 किमी की रेंज उपलब्ध कराता है। इसके काफी पावरफुल बैटरी पैक लगाया गया है।

Simple Energy Dot One

इस स्कूटर का लुक काफी आकर्षक है और यह देखने में काफी अच्छा लगता है। रेंज के मामले में यह काफी जबरदस्त है और आपको 151 किमी की रेंज प्रदान करता है।

Ola S1X

कंपनी ने इसको नए डिजाइन में बाजार में पेश किया है। इसकी रेंज भी काफी अच्छी है। यह आपको 151 किमी की रेंज प्रदान करने में सक्षम है।

Ola S1 Air

यह स्कूटर भी आपको बेहतरीन रेंज देता है। आपको बता दें की यह सिंगल चार्ज में 151 किमी की रेंज देता है।

Okinawa Ridge 100

इस स्कूटर में काफी पावरफुल बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है। यह आपको 149 किमी की धांसू रेंज देता है।