नई दिल्ली। न्याय के देवता शनि को क्रूर ज्योतिषशास्त्र में सबसे क्रूर गर्ह माना गया है, जो लोगों को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। शनि ग्रह को कर्म भाव का स्वामी माना गया है इसलिए व्यक्ति के कर्मों के अनुसार ही शनि की दृष्टि उन जातकों पर पड़कर फल देती है। अब बदलते ग्रहों को बीच शनि भी अपनी चाल बदल रहा है। साल 2024 में शनि की चाल में तीन बार परिवर्तन देखने को मिलेगा। 11 फरवरी 2024 को शनि अस्त होंने वाले है और 18 मार्च 2024 तक इसी अवस्था में रहेंगे। शनि के अस्त होने का असर कुछ राशियों पर पड़ने से उनके उल्टे दिन शुरू हो जाएंगे। आइए जानते हैं कि किन राशि पर पड़ेगा शनि के अस्त होने का असर..

कर्क राशि (Cancer)

शनि ग्रह के अस्त होने पर कर्क राशि के जातको के सामने मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।   इस समय कर्क राशि के जातकों पर ढैय्या चल रही है। ऐसे में शनि का अस्त होना इन जातकों पर बुरा प्रभाव दे सकता है। इन राशि के जातकों को सेहत संबंधी समस्याएं बनी रह सकती हैं। कामों में रुकावट का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य भी आपका साथ नहीं देगा।

मकर राशि (Capricorn) 

न्याय के देवता शनि देव के अस्त होने का असर मकर राशि वालों पर देखने को मिलेगा। इन राशि के जातकों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। सेहत को लेकर आपको अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। आपके खर्चे बढ़े हुए रहेंगे। इन जातकों की आर्थिक स्थिति में बहुत उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) 

शनि के अस्त होने का असर कुंभ राशि पर भी देखने को मिल सकता है। शनि के अस्त होने के दौरान कुंभ राशि के जातकों को बहुत सतर्क रहने की जरूरत है. करियर और धन के मामले में आपको कई परेशानियों का सामना करना पड सकता है। इस राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.

मीन राशि (Pisces)

शनि के अस्त होने से मीन राशि वालों की परेशानी बढ़ने वाली है। आपके वैवाहिक संबंध बिगड़ सकते हैं। आपके कामों में रुकावटें आ सकती हैं। व्यवसाय में भारी नुकसान होने की संभावना है। अधिक धन खर्च होगा।