आपको बता दें की भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो का समापन हो चुका है। इसमें फ्लेक्स फ्यूल से चलने वाले वाहन काफी लाइट में रहे। चार पहिया वाहनों से लेकर इसमें दो पहिया वाहन भी शामिल रहें। आपको बता दें की मारुती सुजुकी वैगनआर के साथ रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 जैसे वाहन इस इवेंट में शामिल रहे। उम्मीद जताई जा रही है की आने वाले समय में कई कारें फ्लेक्स फ्यूल को सपोर्ट करेंगी। भारत भी पेट्रोल से अपनी निर्भरता को इसके सहारे कम कर पायेगा।

क्या होता है फ्लेक्स फ्यूल

यदि आप इसको आसान भाषा में समझना चाहते हैं तो बता दें की पेट्रोल में मेथेनॉल या एथेनॉल को मिक्स करके इसको बनाया जाता है। माना जा रहा है की आने वाले समय में E20 को E50 में बदला जाएगा। जानकारी दे दें की E20 पेट्रोल का ही एक फार्मेट होता है लेकिन यह पेट्रोल के मुकाबले कीमत में सस्ता होता है। माना जा रहा है की 2025 तक इसकी मात्रा को दोगुना कर दिया जाएगा। आपको जानकारी दे दें की बीपी-जियो नामक कंपनियां ही इथेनॉल मिक्स पेट्रोल को मार्केट में लाने वाली पहली कंपनियां हैं। अब E20 पेट्रोल जियो-बीपी पेट्रोल पंप पर मिलना शुरू हो चुका है। आइये अब आपको E20 पेट्रोल के बारे में बताते हैं।

क्या होता है E20 पेट्रोल

सबसे पहले तो आप यह जान लें की एथेनॉल एक जैविक ईंधन होता है। इसको शुगर को फॉर्मेटिंग करके बनाया जाता है। अब भारत में जीवाश्म-ईंधन की खपत को कम करने के लिए इस बायो-फ्यूल को पेट्रोल के साथ में मिक्स करके एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल कार्यक्रम का आरंभ किया है। E20 पेट्रोल का मतलब होता है की इसमें 20% एथेनॉल तथा 80% पेट्रोल होता है।

इतना सस्ता मिलेगा यह फ्यूल

आपको बता दें की जियो-बीपी के E20 पेट्रोल में 20% एथेनॉल तथा 80% पेट्रोल है। अब आज के पेट्रोल के भाव के अनुसार हिसाब करें तो दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल के दाम 96 रुपये हैं। इस हिसाब से इसमें 80% पेट्रोल की कीमत 76.80 रुपये होगी, वहीं एथेनॉल 55 रुपये चल रहा है। इस हिसाब से 20% एथेनॉल के दाम 11 रुपये होंगे। इस प्रकार से देखा जाए तो 1 लीटर E20 पेट्रोल आपको मात्र 87.80 पैसे हो जायेगी, जो की सामान्य पेट्रोल की तुलना में 8 रुपये 20 पैसे प्रति लीटर सस्ता होगा।