नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों फिल्मी गाने से ज्यादा हरियाणवी गानों को सुनना और उनमें झूमना लोग ज्यादा पसंद करते है। जिसमें सपना चौधरी के डांस के लोग दिवाने है। लेकिन अब सपना चौधरी के अलावा इस इंडस्ट्री में कई और अभिनेत्रियों ने अपनी कला का प्रदशर्न करना शुरू कर दिया है।
डांस इंड्रस्टी में ऐसी कई डांसर हैं। जिन्होंने अपने जबरदस्त डांस प्रदर्शन से लोगों के दिलों में अपनी बड़ी जगह बनाई है। इनके डांस वीडियो यूट्यूब पर अपलोड होते ही तेजी के साथ वायरल हो जाते हैं। जिसे लोग बड़ी स्ख्या में देखना पसंद करते हैं।
आज के समय में डांसर गोरी नागोरी एक बड़ी सेलिब्रिटी के रूप में पहचानी जाने लगी हैं। राजस्थान के अलावा अब देश के कोनें कोनं में लोग उनकी अदाओं का जलवा देखने को मिलता हैं। उनकी बढ़ती लोकप्रियाता को देखकर अब अंदाजा लगाया जा रहा है कि नागोरी वह डांसर हैं जो सपना चौधरी को सीधे तौर पर टक्कर देती हैं।
गोरी नागोरी को पसंद करते हैं लोग
गोरी नागोरी के डांस को देखना युवा ही नही बूढे बुजुर्ग भी काफी पसंद करते है और पूरे जोश में आकार गौरी के साथ ताल में ताल मिलाकर झूम उठते है। अक्सर बूढ़े बुजुर्ग को उनके डांस प्रोग्राम में नाचते झूमते देखा जा सकता है।
गोरी नागोरी के डांस में बेली डांस का तड़का भरपूर देखने को मिलता है। और इसी चे चलते इनकी फैन फॉलोइंग बढ़ती जा रही है। इनके वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाते हैं।
जबरदस्त डांस से जीता दिल
इन दिनों गोरी नागोरी का एक वीडियो काफी देखा जा रहा है। जिसमें उनके जबरदस्त डांस मूव्स भी देखने मिलते है। वायरल हो रहा वीडियो” तेरी अखियां का यों काजल” है। जिसको काफी देखा जा रहा है। इसे Trimurti Cassettes नामक के चैनल पर अपलोड किया गया है।