नई दिल्ली। देश के ऑटोमोबाइल बाजार में सबसे ज्यादा पसंद क जाने वाले बडें वाहनों में  निर्माता कंपनी महिंद्रा का नाम सबसे पहले आता है। जिनके वाहन अपनी दमदार मजबूती के साथ शानदार माइलेज से तहलका मचाए हुए है। इसी के बीच कपंनी एक बार फिर अपनी नई XUV300 फेसलिफ्ट को बाजार में पेश करने जा रही रही है, जिसमें कपंनी ने मौजदा वाहनो से कापी हटकर आधुनिक फीचर्स दिए है। यदि आप भी इस नई XUV300 को खरीदने का इंतजार कर रहे है तो इसकी खासियतो के बारे में पहले जान लें।

XUV300 फेसलिफ्ट का नए लुक

महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट में की बदलाव देखने को मिल सकते है। इसकी डिजाइन के साथ इसका लुक बहुत कुछ XUV700 से मिलता जुलता रखा गया है। इसके आलावा नए अपहोल्सट्री और ज्यादा फीचर्स के साथ इंटीरियर को भी नया लुक दिया जा सकता है।

अपकमिंग XUV300 फेसलिफ्ट के फीचर्स

अपकमिंग XUV300 फेसलिफ्ट के फीचर्स की बात करें, तो कपंनी इसके केबिन में बड़े अपडेट के तौर दो 10.25-इंच का टचस्क्रीन दे रही है, जिसमें एक इंफोटेनमेंट के लिए और दूसरी इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए है. साथ ही पावरट्रेन के के लिए इसमें मौजूदा पेट्रोल और डीजल इंजन भारी दिए जा रहे है।

महिंद्रा XUV300 SUV वेरिएंट्स और बुकिंग के बारे में 

महिंद्रा XUV300 SUV को कपंनी 16 पेट्रोल और 9 डीजल वेरिएंट के साथ उतारने जा रही हैं. जबकि फेसलिफ़्टेड मॉडल के वेरिएंट और पावरट्रेन लाइन-अप के बारे में कोई खुलासा नही किया गया है।

नई XUV300 EV जल्द बिक्री के लिए उपलब्ध होगी 

नई XUV300 EV भी इस साल के अंत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। जो आकार के मामले में XUV400 EV से छोटी होगी और Nexon EV को भी कड़ी टक्कर दे सकती है