इस दुनिया में बहुत से प्राणी हैं जो देखने और व्यवहार में काफी विचित्र होते हैं लेकिन इस प्रकार के जीवों में जो खूबियां होती है, वे इनक बहुत ख़ास बनाती हैं। आज हम इस लेख में आपको एक ऐसे ही जीव के बारे में बताने जा रहें हैं। यह असल में एक मछली है, जो हवा में उड़ भी सकती है।

इसलिए इस नायाब मछली को लोग फ्लाइंग फिश के नाम से जानते हैं। यह मछली हवा में उड़ती तो है लेकिन अन्य पक्षियों की तरह से अपने पंखों को फड़फड़ाती नहीं है।

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ये फ्लाइंग कॉड नाम की मछली 650 फीट तक आसमान में आराम से उड़ सकती है। जब यह मछली किसी शिकारी के सामने आती है तो इस मछली के पंख इसको जल्दी से पानी में तैरने में भी मदद करते हैं। तो चलिए आइये अब आपको इस मछली के बारे में विस्तार से बताते हैं।

हवा में उड़ सकती है ये मछली
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह मछली हवा में उड़ने का हुनर रखती है। एक वीडियों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है की एक व्हेल मछली इनका शिकार करने आ जाती है और ये मछली तेजी से हवा में उड़ जाती हैं। इस वीडियो में बड़ी संख्या में लोग इस वीडियो को लाइक कर रहें हैं। इस उड़ने वाली मछली के शरीर पर ब्लू, ब्लैक, सफेद और सिल्वर रंग होता है।

फ्लाइंग फिश की 40 से ज्यादा प्रजातियों
बता दें कि ये फ्लाइंग फिश एक सर्वाहारी मछली होती है, जिसकी लंबाई 15 सेंटीमीटर से लेकर 51 सेंटीमीटर तक होती है। तो वहीं इसका वजन 900 ग्राम तक होता है। यह मछली एक्सोकोटिडे फैमिली का हिस्सा मानी जाती है और दुनियाभर में इसकी 40 से ज्यादा प्रजातियां पायी जाती हैं। यह मछली 3 फीट प्रति सेकंड की गति से पानी में तैर सकती है और हवा में उड़ने से पहले यह मछली एक सेकेंड में 70 बार अपनी पूंछ को फड़फड़ाती है।

कहां पायी जाती ये मछली
ये हवा में उड़ने वाली फ्लाइंग कॉड नाम की मछलियां अमेरिका के पेसिफिक और अटलांटिक महासागर के किनारे पर सबसे ज्यादा पायी जाती हैं। इसके अलावा इन मछलियों को अटलांटिक और इंडियन ओशन में भी पाया जाता है। यह मछलियां समुद्र की ऊपरी सतह से लेकर 200 मीटर की गहराई तक में पाई जाती हैं।

यह मछलियां अधिकतम 70 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से 6 मीटर ऊंचाई तक हवा में उड़ सकती हैं। इसके बारे में एक और खास बात यह है कि ये मछली कैरिबियाई देश ‘बारबाडोस’ का राष्ट्रीय चिंह है। इस खास मछली के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं, जिसको देख कर लोग हैरान हो जाते हैं।