सांपो की भी अपनी अलग ही दुनिया होती है। जिसमें भिन्न भिन्न प्रकार के सांप पाए हैं। अलग अलग प्रजाति के सांपो की अलग अलग प्रकृति होती है। यही कारण होता है की बहुत से लोगों की जिज्ञासा आज भी सांपो में बनी हुई है। भारत के अंदर सांपो को काफी आदर से देखा जाता है। नाग पंचमी के पर्व पर सांपो का पूजन किया जाता है। आपको बता दें की सांप के काटने से होने वाली मौतों के मामले में भारत पहले नंबर पर आता है।

अतः काफी लोग इनसे डरते भी हैं लेकिन फिर भी लोग इन शांत सरीसृपों के बारे में जानने को हमेशा उत्सुक रहते हैं। आपको बता दें की सांपो के बारे में कई ऐसे तथ्य हैं। जिनके बारे में काफी लोग नहीं जाते हैं। आपको बता दें की हमार्गी इस दुनिया में ही कई ऐसे देश हैं, जहां सांप के काटने से आजतक एक भी मृत्यु नहीं हुई है। हालांकि यह बात हैरान करने वाली है लेकिन सच है। आइये अब आपको इस देश के बारे में बताते हैं।

यहां नहीं होते सांप

आपको बता दें की आज हम आपको जिस देश के बारे में बता रहें हैं। वहां पर आज तक स्नेप के काटने से एक व्यक्ति की भी मृत्यु नहीं हुई है। ऐसा इसलिए क्योकि इस देश में आजतक कोई भी सांप नहीं देखा गया है। अतः जब सांप ही नहीं है तो सांप के काटने से होने वाली मृत्यु का सवाल ही नहीं उठता है। आज हम जिस देश के बारे में आपको बता रहें हैं। उसका नाम आयरलैंड है।

उत्तर-पश्चिमी यूरोप में बसे इस देश में एक भी सांप नहीं है। आज तक इस देश में कभी सांप देखा ही नहीं गया है। यहां की सरकार के जीवाश्म कार्यालय में भी ऐसा कोई सबूत नहीं है, जो यह बताये की कभी इस देश में सांप मौजूद थे। विशेषज्ञ बताते हैं की आयरलैंड में कभी सांप थे ही नहीं।

क्यों नहीं पाए जाते सांप

आयरलैंड पर सांप क्यों नहीं पाए जाते हैं। इस तथ्य की वैज्ञानिक व्याख्या यह है की आज से करीब 10 हजार साल पहले हिमयुग का समय था और आयरलैंड वर्फ से ढाका हुआ था। हालांकि सांप भी ठंडे खून वाले होते हैं लेकिन उन्हें अपने रक्त में हीमोग्लोबिन के सही स्तर को बनाये रखने के लिए गर्मी की आवश्यकता पड़ती ही है।

जो की उस समय आयरलैंड में संभव नहीं थी। इसी कारण आयरलैंड में सांप नहीं पाए जाते हैं। आपको बता दें की सिर्फ आयरलैंड ही ऐसी जगह नहीं है, जहां सांप नहीं पाए जाते हैं। प्राकृतिक तथा भौगोलिक कारणों से आइसलैंड, ग्रीन्सैंड, हवाई, न्यूजीलैंड, अंटार्कटिका आदि स्थानों पर भी सांप नहीं होते हैं।