नई दिल्ली। शादी के इस सीजन में कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है। जिसमें दुल्हा दुल्हन एक दूसरे के साथ खुशी में झूमते नाचते आ रहे है। लेकिन इस समय एक न्यूज काफी वायरल हो रही है जिसमें दुल्हें को शादी करना काफी महंगा पड़ गया है। घर में आते ही दुल्हन लाखों का चूना लगाकर भाग खड़ी हुई है।

शिवपुरी के अमोला में रहने वाले एक परिवार ने अभी हाल ही में अपने बेटे की शादी कराई थी। जिसमें शादी के बाद नई-नवेली दुल्हन के आगमन में परिवारवालों ने कोई कोई-कसर नहीं छोड़ी थी। परिवार ने इस दुल्हन को कई लाख के गहने भी चढ़ाए थे। लेकिन किसी को इस बात की भनक बिल्कुल भी नही थी कि दुल्हन ने किस नीयत से यह शादी की थी।

शौच के बहाने कांड

बताया जा रहा है कि सुबह विदाई के बाद दुल्हन जब ससुराल पहुंची, तब दिनभर की सारी रस्में निभाई। घर परिवार के लोग सभी नई दुल्हन के स्वागत में बिजी थे। इस बीच शाम को दुल्हन ने शौच जाने की बात कही। घर में बाथरुम बना था लेकिन दुल्हन ने बाहर जाकर शौच करने की बात कही। लोगों ने सोचा कि दुल्हन को अपने घर से ऐसी ही आदत है। जिसके बाद सबने दुल्हन उसे बाहर जाने की अनुमति देदी। लेकिन शौच करने गए दुल्हन दोबारा वापस नही लौटी।

गहने लेकर भागी दुल्हन

शाम को घर से शौच का बहाना करके गई दुल्हन जब वापस नही लौटी तो घरवाले काफी चिंतित हो गए। काफी तलाश करने के बाद जब दुल्हन नही मिली तो चारों ओर हंगामा मच गया । दुल्हन सारे गहने लेकर भाग गई थी। इज्जत जाने के डर से दूल्हा सीधे अपने ससुराल पहुंचा और लड़की की छोटी बहन से शादी की डिमांड कर डाली। लड़की पक्ष ने चार दिन का समय मांगा है।