आज के समय में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। अतः अब लोग अतिरिक्त इनकम के लिए भी अन्य कार्यों का सहारा ले रहें हैं। आपको जानकारी दे दें की बहुत से लोग इस समय गाय-भैंस, बकरी या मुर्गी पालन कर रहें हैं लेकिन जो भी लोग इन कार्यों को कर रहें हैं। वह अच्छी इनकम प्राप्त कर रहें हैं और अपने इस काम से काफी खुश हैं।

इसी क्रम में आज हम आपको मुर्गी की एक ऐसी नस्ल के बारे में बता रहें हैं। जिसका पालन आपको कुछ ही समय में लखपति बना देगा। आपको बता दें की मुर्गी की इस नस्ल का नाम कड़कनाथ है। इसके मुर्गे को आमतौर पर कड़कनाथ मुर्गा कहा जाता है। इसकी डिमांड 12 महीने बनी रहती है। इसका पालन करने वाला आजतक घाटे में नहीं गया है। आइये अब आपको कड़कनाथ मुर्गा पालन के बारे में विस्तार से बताते हैं।

ऐसा लें स्थान

यदि आप कड़कनाथ मुर्गे का पालन करना चाहते हैं तो आप किसी ऐसे स्थान का चुनाव करें जहां अधिक शोर-शराबा न होता है। यदि आप 50 कड़कनाथ मुर्गो से अपने पालन को शुरू करना चाहते हैं तो आपको मात्र 50 स्क्वॉयर फीट स्थान ही चाहिए होता है। आप यदि अपने पालन को खेत के आसपास करते हैं तो इससे आपको लाभ होता है।

असल में अधिकतर मुर्गे अपने भोजन को खेत से ही प्राप्त कर लेंगे और आप पर उनके भोजन का अधिक दवाब नहीं पडेगा। आपको मुर्गा पालन के लिए शेड की दीवार जालीदार बनानी चाहिए ताकी हवा आरपार हो सके। छत को आप सीमेंट की शेड से बनाएं तथा रात में लाइट का पूरा इंतजाम रखें।

जान लें आहार के बारे में

कड़कनाथ मुर्गे के लिए आप चावल का चोकर, मकई का चोकर तथा सरसों की खल का इंतजाम कर सकते हैं। इन चीजों को यह काफी चाव के साथ खाता है। इन सभी चीजों का मिश्रित आहार भी आपको बाजार में काफी सस्ते में मिल जाता है। अतः आप उसका प्रयोग भी कर सकते हैं।

जान लें खर्च

यदि आपके पास में शेड और स्थान की व्यवस्था है तो आपका अधिक खर्च नहीं आने वाला है। यदि आप 50 चूजों के साथ में कड़कनाथ मुर्गे का पालन करते हैं तो आपको 50 हजार रुपये का बजट लेकर चलना चाहिए। इसके अलावा आपको आहार के लिए 15 हजार रुपये का बजट लेना होगा। चूजे खरीदने के लिए आपको 10 हजार रुपये का बजट लेना होगा। बस इसके बाद में आपका मुर्गा पालन का व्यवसाय शुरू हो जाता है।

जान लें कमाई के बारे में

आपको सबसे पहले बता दें की कड़कनाथ मुर्गे तथा इसके अंडे काफी महंगे होते हैं। अतः कड़कनाथ मुर्गे के पालन से आपको तगड़ा फायदा होता ही है। वर्तमान समय की बात करें कड़कनाथ मुर्गे की कीमत 3 हजार रुपये है। इसके अलावा इसके एक अंडे की कीमत वर्तमान में 30 रुपये है। अतः आप अंदाजा लगा सकते हैं की इस मुर्गे का पालन कर आप कितनी ज्यादा कमाई कर सकते हैं।