आपको पता होगा ही की यामाहा की बाइकों को भारत में काफी लंबे अर्से से इस्तेमाल किया जाता रहा है। आज भी यामाहा ने मार्केट में प्रत्येक वेरिएंट में बाइक निकाल रखी हैं। जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि 80-90 की शानदार बाइक Yamaha RX100 को आज भी लोग भूले नहीं हैं।

आज भी कई लोग अपनी उस पुरानी बाइक को मॉडिफाई करके इस्तेमाल करते नजर आते हैं। लोगों में आज भी Yamaha RX100 के प्रति काफी लगाव देखा जा सकता है। इसी कारण अब कहा जा यामाहा अपनी Yamaha RX100 बाइक को आज के फीचर्स तथा लुक के हिसाब से बाजार में रिलांच करने की तैयारी में है। आइये अब आपको इस संबंध में विस्तार से जानकारी देते हैं।

जबरदस्त मिलेंगे फीचर्स

आपको बता दें की नई Yamaha RX100 बाइक में बेहतरीन फीचर्स दिए जाएंगे। जो की आज के समय के हिसाब से बाइक में इंस्टाल किये जाएंगे। बताया जा रहा है की बाइक में डिजिटल स्पीडोमीटर, एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स (डीआरएल) और इलेक्ट्रिक स्टार्ट जैसे आधुनिक फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसके अलावा इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर प्रकार से सेफ्टी फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।

दमदार होगा इंजन

इस बाइक में आपको किस प्रकार का और कितनी पावर का इंजन मिल सकता है। इस बारे में कंपनी ने अभी तक कोई जानकारी नहीं है। हालांकि माना जा रहा है की यह पहले मिलने वाले इंजन 98cc के इंजन से काफी पावरफुल होगा। जानकार लोग मानते हैं की इस बाइक में आपको 125cc से 250cc तक का इंजन दिए जाने की संभावना है। हालाकि इससे बाइक का प्रदर्शन तो अच्छा होगा लेकिन ईंधन दक्षता काफी प्रभावित होगी।

जान लें कीमत

आपको बता दें की आने वाली इस नई Yamaha RX 100 बाइक की कीमत के बारे में कंपनी ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन जानकार लोगों का मानना है की इसकी कीमत 1.5 लाख रुपये तक हो सकती है।