नई दिल्ली: बॉलीवुड में कुछ ऐसे स्टार भी है जिन्होंने खुद को इतना मेंटेन करके रखा है कि 60 बसंत देखने के बाद भी नए स्टार्स को अपनी फिटनेस से मात देते हैं। ऐसे ही स्टार हैं सुनील शेट्टी (Suniel Shetty),जो इन दोनों कलर्स पर आने वाले रियलिटी शो डांस दीवाने में बतौर जज नज़र आ रहे हैं। इस शो में सुनील शेट्टी के साथ माधुरी (Madhuri Dixit) भी जज कर रही हैं।

साल 2023 में बॉलीवुड के बहुत से कलाकारों ने शादी की। बॉलीवुड के नए कपल्स को ले कर लोगों में भी काफी उत्साह है। ुन्ही खास कपल्स में  सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी का नाम भी शामिल है। अथिया ने देश के स्टार क्रिकेटर केएल राहुल से शादी की है। इन दोनों के शादी की काफी लंबे समय तक चर्चा होती रही है। केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी 2023 के जनवरी महीने में हुई थी।

डांस दीवाने के सेट पर चुलबुली भारती सिंह की बातें लोगों को हमेशा गुदगुदाती रहती है। भारती सिंह हंसी-हंसी में कभी-कभी ऐसी बातें कह जाती हैं जो काफी गंभीर और सोचने वाली होती है। इसी सिलसिले में भारती सिंह ने एक ऐसी बात कही जिससे डांस दीवाने के सेट पर मौजूद सभी लोग खुशी से झूम उठे। दरअसल सुनील शेट्टी के विषय में भारतीय सिंह ने कहा कि जल्द ही सुनील शेट्टी सभी को खुशखबरी देने वाले हैं, यानी सुनील शेट्टी नाना बनने वाले हैं।

भारती सिंह केव बात पर रिएक्ट करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा कि, ”हां अगले सीजन में जब मैं आउंगा, तो मैं नाना की तरह स्टेज पर चल रहा होउंगा।” सुनील शेट्टी का यह बयान वहां मौजूद लोगों ने जब सुना सभी के खुशी का ठिकाना नहीं रहा । इसके बाद यह खबर बाहर पूरे देश में सुर्खियां बटोर रही है। विदित हो अथिया और राहुल की शादी सुनील शेट्टी के फार्महाउस में 23 जनवरी, 2023 को हुई थी।