2024 वर्ल्ड कार अवॉर्ड्स कार्यक्रम का आयोजन न्यूयॉर्क ऑटो शो के दौरान किया गया। इस कार्यक्रम में इलेक्ट्रिक कारों की धूम अलग ही नजर आयी। बता दें की इस प्रोग्राम में Kia की EV9 कार सभी से आगे रही। इस कार ने अपने नाम वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर (WCOTY) का अवॉर्ड किया।

इसके लिए इस कार ने BYD Seal और Volvo EX30 जैसे प्रतिस्पर्धियों को पीछे कर डाला। आपको जानकारी दे दें की इस कार को ऑटो एक्सपो 2023 के दौरान भारत में भी पेश किया गया था। इस ऑटो एक्सपो में 29 देशों के 100 से ज्यादा ऑटो जर्नलिस्ट ने हिस्सा लिया था।

वर्ल्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल अवॉर्ड भी जीता

आपको बता दें की Kia की EV9 कार ने वर्ल्ड बेस्ट इलेक्ट्रिक कार के अलावा वर्ल्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल अवॉर्ड को भी अपने नाम किया है। इस प्रकार से इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में इस कार ने अपनी स्थिति को काफी ज्यादा मजबूत कर लिया है। भारत में जल्दी ही इस कार को कम्पलीटली बिल्ट यूनिट (CBU) के तौर पर उतारा जाएगा। बताया जा रहा है इसको 76.1 kWh और 99.8 kWh के दो बैटरी ऑप्शन के साथ में भारत में पेश किया जाएगा।

Hyundai ने भी बटोरी सुर्खियां

इस कार्यक्रम के दौरान Hyundai ने भी काफी सुर्खियां बटोरी। इसकी Ioniq 5 N कार को 2024 वर्ल्ड परफॉर्मेंस कार का टाइटल दिया गया। इसमें 84 kWh बैटरी पैक लगाया गया है, जिसके साथ यह धांसू परफॉर्मेंस देती है। बता दें की यह मात्र 3.4 सेकेंड्स में ही 0-100 kmph की रफ़्तार को पकड़ लेती है।

इसके अलावा BMW ने अपने 5 Series और i5 मॉडल्स के जरिये 2024 वर्ल्ड लग्जरी कार अवॉर्ड को जीत लिया। इसी प्रोग्राम में Volvo की EX30 इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर भी काफी ज्यादा चर्चा में रही। इस कार को 2024 वर्ल्ड अर्बन कार का टाइटल मिला है। वर्ल्ड कार अवॉर्ड में इस ब्रांड की यह दूसरी जीत है। आपको जानकारी दे दें की इससे पहले 2018 में Volvo XC60 ने एक अवॉर्ड को अपने नाम किया था।