नई दिल्ली। नदी तलाब में अक्सर हमें रंगबिंगरगी तरह तरह की मछलियां देखने को मिलती है जो आकार में छोटी होने के साथ बड़े शांत स्वभाव की होती है। इंसान को देखते ही यह खुद पानी के अंदर जाकर अपने आप को सुरक्षित कर लेती है। लेकिन वही समुद्र के बीच यदि आप जाते है तो आपको छोटी से ज्यादा आकार में बड़ी और खतरनाक मछलियां देखने को मिलेगें। इनमें से तो कुछ ऐसी भी होती है जिसका जहर लगते ही आदमी मर जाता है।। और कुछ मछलिया तो इतनी तेज होती है कि इंसान को ही अपना अहार बना लेती है।

लेकिन इन मछली के बीच आज हम आपको ऐसी मछली के बारे में बता रहे है जो दिखने में सुंदर तो होती है लेकिन वो पानी के अंदर रहने के साथ हवा में भी उड़ने की क्षमता रखती है। भले ही ये बात आपकी सही ना लगे लेकिन वायरल हो रहे वीडियो में प देख सकते है कि एक मछली हवा में उढ़ान भरते नजर आ रही हैं।

हवा में तेज रफ्तार के साथ उड़ने वाली इस मछली का नाम फ्लाइंग फिश है जो पानी में तैरने के अलावा हवा में उड़ती भी है जिसके कारण इसको फ्लाइंग फिश कहा जाता है। यह मछली हवा में 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ती है।

फ्लाइंग फिश की उड़ान

फ्लाइंग फिश के बारे में यह भी कहा जाता है कि यह पानी के बाहर आसमान में करीब 66 फिट की ऊंचाई तक उड़ सकती है। यह 45 सेकंड तक पानी से बाहर रहकर हवा में उड़ सकती है, और यह उड़ने से पहले 70 बार अपने पंखों को फड़फड़ती हैं। इस फिश को कई बार समुद्र के 2 मीटर की ऊंचाई तक उड़ते हुए देखा गया है।

FLYING FISH GOES FASTER THAN BOAT!

फ्लाइंग फिश का आकार

फ्लाइंग फिश के आकार के बारे मे बात करें तो इस मछली की लंबाई 15 सेंटीमीटर से लेकर 51 सेंटीमीटर तक ही होती हैं, और वजन में 900 किलोग्राम तक होता है। इसकी दुनिया भर में करीब 40 से ज्यादा प्रजातियां हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई फ्लाइंग फिश

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा फ्लाइंग फिश के वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्हेल मछली इनका शिकार करने आ रही है और यह मछलियां तेजी से हवा में उड़ रही है। इस वीडियो को अब तक सोशल मीडिया पर लाखों बार देखा जा चुका है।

कहां पाई जाती है ये मछलियां

ज्यादातर इन फ्लाइंग फिश को समुद्र की ऊपरी सतह से लेकर 200 मीटर की गहराई में पाया जाता है। इस प्रजाति की मछली को अमेरिका के पेसिफिक और अंटार्कटिका महासागर के किनारे पर देखा गया है।