नई दिल्ली: आज के समय की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के खानपान के साथ रहन सहन के तरीकों में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। जिसका असर उनकी सेहत पर पड़ रहा है। कोई अपने बढ़ते मोटापे से परेशान है तो कोई शारीरिक बीमारियों से परेशान है। किसी को समय से पहले बुढ़ापा नजर आने लगा है। इस तरह की परेशानियो का सबसे बड़ा कारण उनका सही तरीके का खानपान का नही होना है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बता रहे है जो आपके जल्द बुढ़ापे के आने का कारण बन सकता है।

मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल

आज के समय में मोबाइल लोगों की सबसे बड़ी जरूरत बन चुकी हैं। जो लोगों की जिंदगी का बड़ा हिस्सा बन चुका है। लेकिन मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल आपके लिए गलत असर डाल रहा है। इसका उपयोग अधिक समय तक करने से इसका सीधा असर आपकी उम्र पर देखने को मिलता है। इसलिए इस आदत को थोड़ा बदलने की जरूरत है। इसलिए अपने फ़ोन और लैपटॉप का उपयोग कम से कम करें।

पर्याप्त मात्रा में नींद ना लेन

हमेशा कहा गया है कि एक इंसान को आठ घंटे की नींद लेना काफी जरूरी है। यदि आप पूरी नींद नही ले पा रहे है तो ऐसी आदत आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाती है। इससे आपको कई तरह की बीमारियां घेर सकती हैं। इसलिए व्यक्ति को पर्याप्त मात्रा में नींद लेनी चाहिए।

मसालेदार और तली-भुनी चीजें खाना

जो लोग मसालेदार और तली-भुनी चीजों को खाने के शौकीन हैं यह चीजें उनके लिए जहर साबित हो सकती है।  इससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल और दिल समेत कई बीमारियां घेर सकती हैं।

सिगरेट, बीड़ी की सेवन

जो लोग स्मोकिंग करते है। ये उनके शरीर के लिए घातक सिद्ध हो सकती है। इस लत को तुरंत त्याग देना आपके हित में है।