Mango Frooti Recipe: आप बाहर से मैंगो फ्रूटी खरीद कर तो पीते ही होंगे। लेकिन क्या आप जानते है, कि आप चाहे तो मैंगो फ्रूटी को बहुत ही आसानी से घर पर भी बना सकते है। बाहर से जब भी आप कोई ड्रिंक्स खरीदते है, तो उसमे काफी प्रिजर्वेटिव्स रहता है जो बच्चों के हेल्थ के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है।

लेकिन आप चाहे तो घर पर ही आसानी से आम का इस्तेमाल करके बच्चो के लिए मैंगो फ्रूटी बना सकते है। मैंगो जूस या मैंगो फ्रूटी सिर्फ बच्चों को ही नहीं बल्कि बड़ों को भी काफी पसंद आता है। आप इस गर्मी के सीजन में मैंगो फ्रूटी को घर पर ट्राई कर सकते है। चलिए मैंगो फ्रूटी बनाने के रेसिपी के बारे में जानते है।

मैंगो फ्रूटी  रेसिपी

समर के सीजन में ठंडा जूस पीना हर किसी को पसंद है। यदि इस गर्मी के सीजन में आप बच्चों के लिए कुछ टेस्टी जूस बनाना चाहते है। तो आप बच्चो के लिए मैंगो फ्रूटी यानी मैंगो फ्रूटी को बना सकते है। चलिए मैंगो फ्रूटी या मैंगो जूस बनाने के रेसिपी के बारे में जानते है…

Step 1: मैंगो फ्रूटी जैसा मैंगो जूस बनाने के लिए आपको सबसे पहले बारीक कटे आम ​​और कच्चे आम को 2 ग्लास पानी में 2 से 3 चम्मच चीनी के साथ कम से कम 8 से 10 मिनिट तक अच्छे से उबाल लेना होगा।

Step 2: बारीक कटे आम और कच्चे आम को चीनी के साथ 8 से 10 मिनिट तक उबाल लेने के बाद, आपको गैस के फ्लेम को बंद कर देना होगा। फिर उसके कुछ देर बाद आपको आम को मिक्सर में अच्छे से ब्लेंड करना होगा।

Step 3: जिस पानी में आपने आम और कच्चे आम को उबाला था, उस पानी के साथ ही आम को ब्लेंड करना होगा। उसके बाद आपका मैंगो फ्रूटी जैसा मैंगो जूस तैयार हो जाएगा। जिसे आप फ्रीजर में ठंडा करके पी सकते है।

तो इस तरीके से आप बहुत ही आसानी से कुछ ही सामग्री का इस्तेमाल करके आसानी से घर पर मैंगो फ्रूटी जैसा मैंगो फ्रूटी बना सकते है। मैंगो फ्रूटी बच्चो को काफी पसंद आता है, तो आप इस समर के सीजन में बच्चो को मैंगो फ्रूटी जैसा मैंगो जूस बनाकर दे सकते है।