नई दिल्ली। देश के फोरव्हीलर सेक्टर में महिन्द्रा, टाटा, से लेकर मारूती कपंनी की कारों का बोलबाला इतना ज्यादा है कि लोग सिर्फ नाम से ही इस कंपनी की कारों को खरीदना पसंद कर रहे है। जिसमें इन दिनों मार्केट में SUV का बोलबाला ज्यादा देखने को मिल रहा है। और कपंनियां भी एक से बढ़कर एक फीचर्स की SUV को मार्केट में उतारने में लगी हुई है। इसी लाइन मे हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी एसयूवी को जैसे ही मार्केट में उतारा है। वैसे ही लोगों ने इस SUV के इतना पसंद किया है। कि इसकी ब्रकी में इसी महिने ही तेजी से उछाल देखने को मिला है।

सफलता के आधार पर अप्रैल 2024 में हुंडई की SUV की जोरदार बिक्री हुई है। अप्रैल महीने में कंपनी की कुल बिक्री 63,701 यूनिट तक पहुंच गई। इसमें 50,201 यूनिट्स की घरेलू बिक्री और 13,500 यूनिट का निर्यात शामिल है, इस तरह से हो रही सेल हुंडई की बेस्ट SUV को दर्शाता है।

हुंडई मोटर इंडिया के द्वारा पेश की गई इस SUV ने अब लगातार चौथे महीने 50,000 यूनिट का आंकड़ा पार कर एक नया रिकार्ड कायम किया है। फाइनेंशियल इयर 2023-24 में कंपनी ने 6.14 लाख यूनिट्स की घरेलू बिक्री हासिल की, जो पिछले फाइनेंशियल इयर की तुलना में 8.3 प्रतिशत अधिक है।

हुंडई की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कारों में क्रेटा, अल्काजार, आयनिक 5, एक्सटर, ऑरा और वरना जैसे मॉडल्स है जिसे लोग खरदीना बेहद पसंद कर रहे है।

लोगों की बढ़ती पसंद को देखते हुए अब कंपनी जल्द ही अपनी पहली हाइब्रिड कारों को 202तक की लॉन्च कर सकती है।  मिली जानकारी के मुताबिक कपंनी ग्रुप अपने सबसे ज्यादा बिकने वाले मिड साइज हाइब्रिड स्पोर्ट-यूटिलिटी व्हीकल्स पर ध्यान दे रही है। हाइब्रिड वाहनों के प्रति कपंनी का यह कदम  भारतीय उपभोक्ताओं को अपनी ओर आकर्षित करने का एक और बड़ा प्रयास है। जिस पर कपंनी सफल हो सकती है। अब कपंनी इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ-साथ हाइब्रिड टेक्नोलॉजी में भी तेजी से बढ़ावा देने वाली है।”