खेती का कार्य प्रत्येक देश में किया जाता है। बड़ी संख्या में लोग देश दुनिया में खेती करते हैं। खेती से ही अन्न मिलता है, जिससे मानव जीवन को गति मिलती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में जानकारी दे रहें हैं। जहां पर सांपो की भी खेती की जाती है।

यहां पर सांपो को कुछ इस प्रकार से पाला जाता है की वे तेजी से बढ़ते जाते हैं। आपको बता दें की सांपो की खेती करने वाला यह देश हमारा ही पड़ोसी देश चीन है। जानकारी दे दें की चीन में एक ऐसा गांव है, जहां पर बड़े पैमाने पर सांपो की खेती की जाती है। आइये अब आपको इस गांव के बारे में विस्तार से बताते हैं।

होती है सांपो की खेती

आपको बता दें की चीन में “जिसिकियाओ” नामक एक गांव है। इस गांव के लोग बड़े स्तर पर सांपो की खेती का कार्य करते हैं। इस गांव में किंग कोबरा, वाइपर तथा रैटल जैसे खतरनाक सांपो को बड़े पैमाने पर पाला जाता है।

हालांकि काफी लोग यह नहीं जानते हैं की सांपो की खेती आखिर किस कार्य के लिए की जाती है। अतः आज हम आपको यहां इस बारे में भी पूरी जानकारी दे रहें हैं की सांपो की खेती को चीन के इस गांव में आखिर क्यों किया जाता है। आइये अब आपको सांपो की खेती करने के पीछे के कारणों के बारे में बताते हैं।

बनाई जाती हैं दवाएं

आपको बता दें की चीन के जिसिकियाओ गांव में लोग सांपो की बड़े पैमाने पर खेती करते हैं। ये लोग सांपो को दवाओं के उपयोग के लिए पालते हैं। बता दें की चीन की अपनी चिकित्सा परंपरा है। इस पारंपरिक चिकित्सा में कुछ दवाएं ऐसी होती हैं, जिनमें सांप के जहर का यूज किया जाता है।

इस प्रकार की दवाओं के लिए सांपो को लोग बड़े पैमाने पर पालते हैं। चीन में माना जाता है की सांपो के जरिये बनी इस दवा को यदि कोई व्यक्ति शराब पीने से पहले सेवन करता है तो उसके लीवर पर शराब का काफी कम दुष्प्रभाव पड़ता है। इस प्रकार से शराब का सेवन करने वाला व्यक्ति लंबे समय तक स्वस्थ बना रहता है।

यूज होता है सांप का जहर

आपको जानकारी दे दें की चीन का जिसिकियाओ गांव इसलिए ही प्रसिद्धहै क्योकि सांपो के जहर से निर्मित होने वाली सभी दवाओं को यहीं बनाया जाता है। यह गांव पूरे चीन की सांपो की 90% आवश्यकताओं को पूरा करता है अतः इस गांव को स्नेक विलेज या सांपो का गांव भी कहा जाता है। अतः अब आप जान ही गए होंगे की चीन में सांपो की खेती आखिर किस उद्देश्य के लिए की जाती है।