नई दिल्ली। अपने पति की लंबी उम्र की कीमना के लिए रखा जाने वाला हरतालिका तीज हिंदू धर्म में काफी अहम त्योहार माना जाता है। इस दिन महिलाएं सुबह ब्रहम मुहुर्त में स्नान करके पूरे सोलहश्रृगांर के साथ निर्जला व्रत का सकल्प लेते हुए पूजा-पाठ करती हैं। भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की तीसरी तिथि को मनाया जाने वाला हरतालिका तीज का व्रत पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार यह व्रत 6 सितंबर के दिन पड़ रहा है। इस व्रत को रखने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली बढ़ती है। यदि इस व्रत को करने के बाद सही समय के साथ शुभ मुहूर्त में शिव-पार्वती की पूजा करते है तो इसके परिणा आपको पूरे सही मिलते है। तो आइये जानते हैं कि 2024 में हरतालिका तीज पर कौन सा वो शुभ मुहूर्त है जिसमें आपको मिलेगा पूरा लाभ..

बन रहे हैं 3 बड़ें महासंयोग

इस बार कृष्ण जन्माष्टमी के साथ साथ गणेश चतुर्थी की तरह ही हरतालिका तीज में भी कई बड़े संयोग बन रहे हैं. इस बार हरतालिका तीज पर 3 बड़े दुर्लभ योग बन रहे हैं। जो महिलाओं के लिए काफी शुभ फल देने वाले साबित हो सकते हैं।  आइये जानते हैं इन 3 योग के बारे में..

1- शुक्ल योग

यह शुभ योग काफी लंबे समय के बाद बन रहा है। जिसमें पूजा करने से महिलाएं मनवाछिंत फल प्राप्त कर सकती है।  इस योग में भगवान शि के साथ पार्वती की पूजा करना बड़ा शुभफलदाई माना गया है।.

2- ब्रह्मा योग

ब्रह्मा योग एक दुर्लभ योग है। जिसे ज्ञान का श्रोत माना जाता है इस शक्तिशाली योग में यदि आप सच्चे मन से पूजा करते हैं तो आपको धन,वैभव के साथ बल की प्राप्ति होती है और इंसान के जीवन में मजबूती बनी रहती है. इस योग में पूजा करने से इंसान की उम्र भी बढ़ती है।

3- रवि योग

रवि योग भी इन योगों की तरह काफी लाभकारी योग है और इस योग में पूजा करने से इंसान का मान-सम्मान बढ़ता है यह योग समाज में प्रतिष्ठता बनाने में मदद करता है।

शुभ मुहूर्त क्या है?

भाद्रपद माहीने के शुक्ल पक्ष की तृतिय तिथि 5 सितंबर 2024 को 12 बजकर 21 मिनट से हरितालिका शुरू हो रही है जो 6 सितंबर को 3 बजकर 1 मिनट तक रहेगी। इसलिए महिलाओं के लिए उदया तिथि के अनुसार 6 सितंबर 2024 को निर्जला व्रत रखना सही माना गया है। शुभ मुहुर्त की बात करें तो इस बार सुबह 6 बजकर 2 मिनट से पूजा के शुभ मुहूर्त की शुरुआत हो रही है. 6 बजकर 2 मिनट से 8 बजकर 33 मिनट तक हरतालिका तीज में शुभ मुहूर्त है. इस समय आप शिव-पार्वती की पूजा करेंगे तो उत्तम फल की प्राप्ति होगी।