नई दिल्ली। झारखंड में आबकारी सिपाही भर्ती में पास हुए अभ्यार्थियों का फिजिकल टेस्ट रोक दिया गया है। क्योकि इस टेस्ट में चल रही दौड़ में 12 अभ्यर्थियों की मौत हो चुकी है। और100 से अधिक उम्मीदवारों को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया कराया गया है। जिसके चलते इस भर्ती में होने वाली आगे की प्रक्रिया को रोक दिया गया है।

बताया जा रहा है इस झारखंड में निकली आबकारी सिपाही भर्ती में लड़कों को 60 मिनट में 10 किलोमीटर और लड़कियों को 40 मिनट में 5 किलोमीटर की दौड़ लगानी थी। लेकिन यह दौड़ कु। उम्मीगवारों के लिए मौत का कारण बन गई।

हालांकि, इस तरह के मामले पिछले 10 साल में कई बार देखने को मिले है। जिसमें पुलिस, एक्साइज, आर्मी सिपाही और सीआईएसएफ कांस्टेबल की भर्तियों में कम से कम 30 लोगों की अलग लग जगह मौतें हुईं हैं। हालांकि झारखंड में ऐसा पहली बार देखने को मिला है जब एक बार में ही इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की मौत हुई है।

इसके पहले के आंकड़े देखें तो 11 जून 2014 को मुंबई पुलिस भर्ती में 4 उम्मीदवार की मौत हुई थी। फिर उसी साल 29 जून से 3 जुलाई 2024 के बीच महाराष्ट्र स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स भर्ती में फिजिकल टेस्ट के दौरान दो अभ्यर्थियों की मौत हुई थी। इसके बाद ओडिशा पुलिस भर्ती 22-23 में भी दो अभ्यर्थियों की मौत हो गई थी।