आपको पता होगा की हमारे देश में सबसे ज्यादा सेल होने वाली बाइक हीरो की स्प्लेंडर है। अब ग्राहकों की सुविधा के लिए कंपनी ने इसको अपडेट किया है। बता दें की अब आपको इस बाइक के फ्रंट व्हील में डिस्क ब्रेक दिया जायेगा।

इस बाइक को कंपनी ने स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक नाम दिया है। इस नए अपडेट के बाद में कंपनी ने इस बाइक की कीमत 83461 रुपये रखी गई है, जो की एक्स शोरूम कीमत है हालांकि इसके ड्रम ब्रेक वाले वेरिएंट की कीमत 79911 रुपये ही रहेगी। आइये अब आपको इस बाइक के बारे में विस्तार से बताते हैं।

बदलाव और इंजन की जानकारी

आपको बता दें की इस नई बाइक के डिजाइन में कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है। इसके साथ ही कंपनी ने इसके मैकेनिज्म के साथ भी कोई छेड़छाड़ नहीं की है। अतः इसमें आपको पहले वाला इंजन ही दिया जा रहा है। इसमें आपको फीचर भी ऑन गोइंग मॉडल की ही तरह मिल सकेंगे।

इस बाइक का डिजाइन स्लिम तथा पर्पजफुल रहेगा। इस बाइक में आपको एक LED DRL को दिया गया है। हीरो स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक में आपको 100 सीसी का दमदार इंजन दिया जाता है। यह इंजन 7.09bhp की पावर तथा 8.05Nm का टार्क उत्पन्न करता है। इसके इंजन को 4 स्पीड गियर बॉक्स के साथ में जोड़ा गया है।

क्या हैं फीचर्स

आपको बता दें की इस बाइक में आपको काफी जबरदस्त फीचर्स दिए गए हैं। जानकारी दे दें की इसमें मोबाइल फोन कनेक्टिविटी का फीचर आपको दिया गया है। इसके अलावा इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल की सुविधा भी दी हुई है।

इस बाइक में USB चार्जिंग कंसोल की सुविधा आपको मिलती है। इस बाइक का डिजाइन भी काफी सिंपल है और इसी कारण इसको काफी ज्यादा लोग पसंद करते हैं। इसमें टेलीस्कॉपिक फ्रंट फोर्क्स तथा डुअल रियर शॉक्स की सुविधा आपको दी हुई है।

अन्य सुविधाएं

इसके ब्रेकिंग हार्डवेयर के लिए एलॉय व्हील पर लगे फ्रंट डिस्क तथा रियर ड्रम ब्रेक शामिल हैं। बता दें की भारत की मार्केट में हीरो स्प्लेंडर का मुकाबला होंडा शाइन, बजाज प्लेटिना तथा टीवीएस रेडर जैसी बाइकों से होता है हालांकि सेल के मामले में ये सभी मॉडल स्प्लेंडर से पीछे ही हैं।